फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : youth died in quarantine center in pauri

Coronavirus in uttarakhand: क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत, लंबे समय से था बीमार

Mon, 18 May 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : youth died in quarantine center in pauri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज सोमवार को क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक लंबे समय से छाती संबंधी रोग से पीड़ित था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: तीन दिन तक रोडवेज बस में सफर करता रहा गुरुग्राम से कोटद्वार पहुंचा संक्रमित युवक
विज्ञापन


उक्त युवक बिरगणा गांव का रहने वाला है और रविवार देर रात 12 बजे क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। युवक फरीदाबार से लौटा था। आज सुबह जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों लाया गया। यहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के डॉ. शैलेंद्र रावत का कहना है कि मृतक की केस हिस्ट्री से पता चला है कि युवक लंबे समय से छाती के रोग से पीड़ित था। इससे पहले रविवार को भी कोटद्वार में क्वारंटीन के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत अस्थमा का अटैक पड़ने से हुई थी।


उत्तराखंड के कोटद्वार में रिखणीखाल विकासखंड के एक गांव में दिल्ली से लौटी एक बुजुर्ग महिला की क्वारंटीन के दौरान मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, 77 वर्षीय महिला दिल्ली के बुराड़ी से परिवार के साथ कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड आई थी।

दिल्ली से आने के कारण महिला को जूनियर हाईस्कूल में बने वार्ड में क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक महिला बिल्कुल ठीक थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रिखणीखाल डॉ. राशिद खान ने बताया कि अस्थमा का अटैक पड़ने से उनकी मौत हुई है।

परिजनों के पोस्टमार्टम नहीं कराने के आग्रह पर उनका शव परिजनों का सौंप दिया गया। तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि दिल्ली से कोटद्वार आते वक्त कोटद्वार में सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई थी, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed