फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : youth arrested with used thousand test kit

उत्तराखंड में कोरोना : इस्तेमाल की गई एक हजार किटों के साथ युवक धरा, हरिद्वार का रहने वाला है आरोपी

Thu, 03 Jun 2021 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jun 2021 01:59 PM IST
सार

कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली की कंपनी के आठ लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक गिरफ्तारी में छोटे कर्मचारी आए हैं, जो मामूली वेतन पर इस कंपनी की नौकरी कर रहे थे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : youth arrested with used thousand test kit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने मामले में रुद्रपुर से एक युवक को इस्तेमाल हो चुकी एक हजार किटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि बुधवार को रुद्रपुर से अंकुर निवासी रावड़ी थाना सिडकुल (हरिद्वार) को एक हजार इस्तेमाल की गई किटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 1003 नए संक्रमित मिले, 30 की मौत, 2778 मरीज हुए स्वस्थ 
विज्ञापन


इधर, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि स्टार इमेजिंग प्रा. लि. कंपनी ने हरिद्वार में जांच का ठेका लिया था। बाद में दिल्ली की इस कंपनी को जिले सीमाओं पर भी जांच का ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही इस फर्जीवाड़े का पता चला तो स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रुद्रपुर, बाजपुर, जसपुर आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। बाकी जगहों पर सबकुछ ठीक मिला है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी से किया गया कांट्रेक्ट निरस्त किया जाएगा। 

पकड़ में आए मामूली कर्मचारी, बड़ी मछलियां पहुंच से दूर 

कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली की कंपनी के आठ लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक गिरफ्तारी में छोटे कर्मचारी आए हैं, जो मामूली वेतन पर इस कंपनी की नौकरी कर रहे थे। बड़ी मछलियां अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि जांच जारी है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दून अस्पताल में कोविड रिपोर्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच के आदेश
दून अस्पताल में कोविड रिपोर्ट के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जालसाजों ने कोरोना की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर ली। हालांकि उसमें कुछ अंतर होने के कारण वह पकड़ में आ गई। इस पर चिकित्सा अधीक्षक ने माइक्रोबायलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को जांच सौंप दी है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने आईसीएमआर के पोर्टल पर जाकर उसमें हेराफेरी की। यहां से उन्होंने फर्जी रिपोर्ट तैयार कर ली, लेकिन उनकी रिपोर्ट में क्यूआर कोड नहीं है। जबकि आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना रिपोर्ट में क्यूआर कोड अनिवार्य है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच कराई जा रही है।

प्रकरण के जांच की जिम्मेदारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को सौंपी गई है। जांच के उपरांत जालसाजों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह पहली बार नहीं है, जब कोरोना रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। कई अन्य जगहों पर भी कोरोना की गलत रिपोर्ट को लेकर विवाद खड़े हो चुके हैं। कई मामलों में तो कोरोना संक्रमित मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट थमा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed