फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Voter cards will be made for migrants who return home during Corona period

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना काल में घर लौटे प्रवासियों के बनेंगे वोटर कार्ड 

Mon, 07 Dec 2020 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Voter cards will be made for migrants who return home during Corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना संकट काल में घर लौटे प्रवासियों के लिए निर्वाचन विभाग ने भी पहल की है। जो लोग कोरोना काल में नौकरी छोड़कर घर लौटे हैं, उनके लिए निर्वाचन विभाग ने उतराखंड राज्य में मतदाता बनने के लिए रास्ते खोले हैं। इसके लिए उन्होंने उन्हें कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्वाचन विभाग उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ कर पहचान पत्र जारी करेगा।

विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने और शुद्धीकरण को लेकर अभियान चला रहा है। इसी के तहत 12 और 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बीएलओ बूथ पर रहेंगे और लोगों को निशुल्क फार्म उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में ऐसे लोग जो कोरोना संकटकाल में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे नगरों से घर लौटे हैं, उन्हें भी मतदान का अधिकार देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नए नाम जोड़ने हैं, उन्हें फार्म छह, दर्ज नाम को हटाने के लिए फार्म सात, किसी गलती को शुद्ध करने के लिए और खो गए कार्ड के लिए फार्म आठ भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई को भी मिलेगा मौका

मतदाता का अधिकार हासिल करने को लेकर एनआरआई को भी मौका दिया जाएगा। उन्हें फॉर्म छह के साथ पासपोर्ट की स्व-प्रमाणित कॉपी लगानी होगी। इसमें यह बीबी शर्त होगी कि वह किसी अन्य देश की नागरिकता न लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed