फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : two bjp leader corona positive

Coronavirus in Uttarakhand : भाजपा के दो नेता कोरोना संक्रमित, कई और आ सकते हैं जांच के दायरे में

Sat, 18 Jul 2020 10:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : two bjp leader corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद पार्टी से जुड़े नेता और जनप्रतिनिधि जांच के दायरे में आ सकते हैं। भाजपा नेताओं ने संपर्क में आए लोगों के बारे में सरकारी महकमों को जानकारी उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


साथ ही संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने का अनुरोध किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी का कुमाऊं संभाग कार्यालय को 10 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि खुद को आइसोलेट करने से पहले वह भीमताल और नैनीताल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में रहे थे। वह पार्टी कार्यालय भी जाते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संपर्क में आए पारिवारिक और पार्टी से जुड़े करीब 40 लोगों की जानकारी उपलब्ध करा दी है। 13 जुलाई की शाम तबियत खराब होने पर वह घर से बाहर निकल गए थे और एकांत में आइसोलेट कर लिया था। कुछ दिन बुखार रहा था। अब बुखार भी नहीं है। कोई अन्य लक्षण भी नहीं है। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वह बेस अस्पताल में जांच कराने पहुंचे थे, जहां टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एसटीएच में भर्ती करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो कोरोना रोगी के संपर्क में आये थे भाजपा नेता

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी 13 जुलाई को बीमारी से जुड़े लक्षण दिखने पर खुद को घर पर आइसोलेट कर दिया था। नौ से 12 के बीच वह नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, लालकुआं क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और जन प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की बात भी कही जा रही है। प्रदीप बिष्ट ने बताया कि स्वयं को आइसोलेट कर लिया था।  दोनों नेताओं ने जल्द ही स्वस्थ होने के बाद समाज सेवा में कार्यों में जुट जाने की बात कही है। 

भाजपा नेताओं के कोराना संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि दोनों आखिर कैसे बीमारी की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक नेता ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed