फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today : Three Corona infected run away from Sushila Tiwari Hospital haldwani

Coronavirus in Uttarakhand : सुशीला तिवारी अस्पताल से भागे कोरोना संक्रमित तीन बंदी

Wed, 12 Aug 2020 11:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Aug 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today : Three Corona infected run away from Sushila Tiwari Hospital haldwani
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

सुशीला तिवारी अस्पताल से बुधवार की शाम बाथरूम की खिड़की तोड़कर कोरोना पॉजिटिव तीन बंदी भाग गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों को अस्पताल के पिछवाड़े से पकड़ लिया। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में बुधवार को मिले 439 नए संक्रमित, कुल संख्या हुई इतनी
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नैनीताल जिला जेल के तीन बंदी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी ध्रुव विश्वास, अल्मोड़ा जिले के कर्बला निवासी राजेंद्र सिंह बोरा, बैलपड़ाव निवासी मनकीत सिंह जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तीनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल के मानसिक वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब पांच बजे तीनों बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। बेड से तीन मरीजों के गायब मिलने पर अस्पाताल प्रशासन सकते में आ गया। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्रों की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

कोतवाल संजय कुमार ने एसटीएच के पीछे सर्च अभियान चलाया गया तो तीनों झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह की टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। तीनों ने बताया कि वे अस्पताल में घबरा गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर ने अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। 

चोरी, नशा तस्करी, असलहे में पकड़े गए थे तीनों

पुलिस के अनुसार ध्रुव को चोरी, राजेंद्र सिंह को एनडीपीएस एक्ट, मनकीत सिंह को 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

तीनों अभियुक्तों के भागने पर बार्डर सील कर पुलिस ने चेकिंग की लेकिन अस्पताल के पास ही अभियुक्त पकड़े गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी

मरीजों के भागने की घटनाएं

= 26 मार्च : कोरोना संदिग्ध नेपाली नागरिक भागा।
= 08 अप्रैल को कोरोना संदिग्ध भागकर अपने घर भवाली पहुंचा।
= 26 अप्रैल को तस्करी का आरोपी रस्सी काटकर फरार हुआ।
= 08 मई को जांच को आया कोरोना संदिग्ध लापता हुआ।
= 04 जुलाई को हत्या का ओरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ।
= 29 जुलाई को कोविड पॉजिटिव रोगी भागने की कोशिश में पकड़ा गया।
= 05 अगस्त को रामनगर का कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल से भागा।
= 06 अगस्त को एसटीएच से महिला कोरोना मरीज लापता हुई।
= 12 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज (कैदी) शौचालय के पास की खिड़की तोड़कर भागे।
 

क्यों नहीं लग पाए सीसीटीवी 

सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड वार्ड से लेकर अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाने हैं। 48 कैमरे लगवाने के लिए एसटीएच के नोडल अधिकारी और केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा ने दिए थे। एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है मगर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं। 

गार्ड की सतर्कता से दबोचे गए

साइकेट्री वार्ड के शौचालय के पास बनी खिड़की को तोड़कर तीन मरीजों ने भागने का प्रयास किया। गार्ड की सावधानी और सतर्कता के कारण तीनों धर दबोचे गए। साइकेट्री और स्किन वार्ड ग्राउंड फ्लोर पर बना है। इन वार्डों में नौ कोविड पॉजिटिव कैदी भर्ती हैं।

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शाम लगभग छह बजे शौचालय के पास बनी खिड़की इन मरीजों ने तोड़ दी। सीसीटीवी की मानीटरिंग कर रहे गार्ड ने मरीजों को भागते हुए देख लिया और अस्पताल में अन्य गार्डों को अलर्ट करने के साथ ही गेट बंद करा दिए। साथ ही पुलिस के अलावा अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।

बताया कि सभी कैदियों को अब एच वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इनमें कुछ मरीजों के 14 और कुछ के 16 दिन पूरे हो गए हैं और दो से तीन दिन के भीतर डिस्चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed