{"_id":"5f788ef38ebc3e9bd859fcfd","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-today-new-case-and-death-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार, 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत, 503 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार, 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत, 503 संक्रमित मिले
Sat, 03 Oct 2020 08:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार हो गया है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों ने दम तोड़ा है और 503 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 919 मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 8068 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 7565 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि 503 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
Unlock 5.0: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम तो देहरादून में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, नैनीताल में रेंग रहे वाहन
विज्ञापन
देहरादून जिले में सबसे अधिक 142 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 99, टिहरी में 72, नैनीताल में 71, उत्तरकाशी में 34, ऊधमसिंह नगर में 32, पौड़ी में 16, बागेश्वर में 13, चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग में सात, चमोली में चार और पिथौरागढ़ जिले में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा जिले में बीते 24 घंटे में 135 सैंपलों की जांच की गई। लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
वहीं एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, महंत इंद्रेश हास्पिटल में एक, सेना अस्पताल रुड़की में एक, राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में दो और एनएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है।
प्रदेश में मरने वालों की संख्या 648 हो गई है। वहीं, 919 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब ठीक हुए मरीजों की संख्या 41095 हो गई है। प्रदेश में 8076 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
आज मिले संक्रमित मामले
देहरादून - 142
हरिद्वार - 99
टिहरी - 72
नैनीताल - 71
उत्तरकाशी - 34
ऊधमसिंह नगर - 32
पौड़ी - 16
बागेश्वर - 13
चंपावत - 10
रुद्रप्रयाग - 07
चमोली - 04
पिथौरागढ़ - 03
हरिद्वार - 99
टिहरी - 72
नैनीताल - 71
उत्तरकाशी - 34
ऊधमसिंह नगर - 32
पौड़ी - 16
बागेश्वर - 13
चंपावत - 10
रुद्रप्रयाग - 07
चमोली - 04
पिथौरागढ़ - 03