{"_id":"608568cc8ebc3e8d366401e4","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-today-hemkund-sahib-yatra-postponed-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू करने का फैसला किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू करने का फैसला किया स्थगित
Sun, 25 Apr 2021 06:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:38 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही यात्रा शुभारंभ की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को शुरू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड : 24 घंटे में 44 की मौत, 4368 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 35 हजार पार
विज्ञापन
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही यात्रा शुभारंभ की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।
उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन, अब शादी में शामिल हो सकेंगे केवल 50 लोग
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस हालात में यात्रा शुरू नहीं की जा सकती। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग दर्शन करने आते हैं, ऐसे में हम किसी को भी खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।
इसी को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यात्रा शुरू कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यह तैयारियां कोविड को देखते हुए ही की गई थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हालात बहुत तेजी से बदले हैं। इन हालात में यात्रा अब शुरू नहीं की जा सकती। जैसे ही नई तिथि जारी की जाएगी, संगत को पूर्व में ही इसकी सूचना दी जाएगी।