Corona In Uttarakhand: प्रदेश में संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक तो रिकवरी रेट कम
- 13 जिलों में ऊधमसिंह नगर में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक, देहरादून और नैनीताल जिले में मृत्यु दर सबसे अधिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से निपटने के लिए शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हों मगर वास्तविकता यह है कि राज्य में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक और ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) राष्ट्रीय औसत से कम है। प्रदेश के 13 जिलों में ऊधमसिंह नगर एक मात्र ऐसा जिला है जहां कोविड से ठीक होने की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है।
देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की दर 6.20 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 95.53 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में पॉजिटिव केस की दर 9.17 प्रतिशत है, जबकि नैनीताल जिले में यह दर 7.03 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 611 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, मरीजों की संख्या 87 हजार पार
देहरादून में कोरोना से ठीक होने का प्रतिशत 89.65 प्रतिशत है, जबकि नैनीताल में 86.53 है। देहरादून में मृत्यु दर 3.12 प्रतिशत और नैनीताल में 1.86 प्रतिशत है। उत्तराखंड में मृत्यु दर राष्ट्रीय दर से अधिक 1.64 प्रतिशत है।
जबकि ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से कम 90.69 प्रतिशत है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित होने की दर 5.31 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय दर 6.20 प्रतिशत से कम है।
आंकड़ों में देखें
जिला पॉजिटिव केस ठीक होने की दर मृत्यु दर
अल्मोड़ा 3.85 86.26 0.72
बागेश्वर 3.10 88.33 0.97
चमोली 4.39 89.96 0.43
चंपावत 2.11 86.09 0.49
देहरादून 9.17 89.65 3.12
हरिद्वार 4.65 94.82 1.11
नैनीताल 7.03 86.53 1.86
पौड़ी 4.22 92.20 1.13
पिथौरागढ़ 4.83 85..10 0.94
रुद्रप्रयाग 4.52 92.98 0.47
टिहरी 4.58 89.82 0.37
यूएस नगर 4.48 95.97 0.97
उत्तरकाशी 3.62 88.55 0.38
उत्तराखंड 5.31 90.69 1.64
भारत 6.20 95.53 01.45
जिलावार कोरोना संक्रमित केस
जिला संक्रमित केस
अल्मोड़ा 2960
बागेश्वर 1454
चमोली 3310
चंपावत 1635
देहरादून 25949
हरिद्वार 13083
नैनीताल 10539
पौड़ी 4876
पिथौरागढ़ 2999
रुद्रप्रयाग 2138
टिहरी 4031
यूएस नगर 10918
उत्तरकाशी 3484
देहरादून और हल्द्वानी में बाहर से ज्यादा लोग आते हैं। उत्तर प्रदेश के कोविड पॉजिटिव मरीज गंभीर स्थिति में आकर एम्स समेत अन्य अस्पताल में भर्ती होते हैं और मृत्यु होने के कारण प्रतिशत कुछ खराब हो जाता है। देहरादून काफी बड़ा मेडिकल सेंटर है। देहरादून और हल्द्वानी में बाहर से आने वालों के कारण आंकड़ा गड़बड़ा रहा है। हालांकि पहले से सुधार हुआ है।
-ओमप्रकाश, मुख्य सचिव