फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: Covid 19 test not Mandatory for Three to four days visit

उत्तराखंड: तीन-चार दिन के लिए आने पर कोविड टेस्ट जरूरी नहीं, पर्यटकों को मिलेगा कूपन योजना का लाभ

Sat, 19 Sep 2020 11:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: Covid 19 test not Mandatory for Three to four days visit
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर साफ किया कि तीन, चार दिन तक के लिए यदि कोई उत्तराखंड आ रहा है तो उसे कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बेरोक टोक उत्तराखंड में प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की सीमा पर प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता को मुख्यमंत्री पहले ही खारिज कर चुके हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने कहा है कि जो लोग तीन, चार दिन के लिए आ रहे हैं, उनके लिए कोविड टेस्ट की कोई जरूरत नहीं है। बताया कि उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को आदेश दे रखे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही को सरल बनाना चाहिए। लेकिन बीच में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को मिले 868 संक्रमित, ठीक होने वाले मरीजों का बना रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का भी सरकार और अधिकारियों पर दबाव बना। जिसके चलते लगा कि लोगों को नियंत्रित करना चाहिए। लेकिन अधिकारियों को साफ कर दिया गया है कि जो लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं तो उन्हें आने दें, उनका स्वागत करें।

बता दें कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन में साफ है कि कोविड हाईलोडेड क्षेत्रों को छोड़कर बाकी स्थानों से आने वाले लोग यदि पांच दिन तक के लिए आ रहे हैं तो उन्हें कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं है।

पर्यटकों को मिलेगा कूपन योजना का लाभ : महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए सरकार ने पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना शुरू की है। कोविड महामारी के कारण प्रभावित पर्यटन सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृति और पर्यावरण का खजाना है।

शुक्रवार को री-कनेक्ट व री स्टार्ट टूरिज्म पर आयोजित वर्चुअल ट्रेवल ट्रेड में पर्यटन मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण पर्यटन सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। उन्होंने दोहराया कि कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाकर बाहरी राज्यों के पर्यटकों को उत्तराखंड में घूमने में कोई प्रतिबंध नहीं है। बताया कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की समस्या के समाधान के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजना में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा की गई है।

महाराज ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अपार अवसर हैं। प्रदेश में रामायण सर्किट, सीता सर्किट और महाभारत सर्किट पर काम शुरू हो गया है। एक बार यह नया सर्किट पूरा होने के बाद राज्य में धार्मिक पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed