फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Former Minister dinesh dhanai tested Corona positive

Coronavirus in Uttarakhand: पूर्व मंत्री दिनेश धनै की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, किया होम आइसोलेट

Sun, 16 Aug 2020 01:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Former Minister dinesh dhanai tested Corona positive
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना काल में मास्क को लेकर ये क्या बोल गए विधायक बत्रा, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन


टिहरी एसडीएम पीआर चौहान ने भी पूर्व मंत्री के कोरोना को पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार को मिले थे 325 संक्रमित केस

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 11940 हो गई है। इनमें से वर्तमान में 3997 केस सक्रिय हैं और 7748 मरीज ठीक हो चुके हैं।

शनिवार को राज्य में 246 मरीज ठीक हुए। वहीं चार मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से तीन मरीज एम्स ऋषिकेश और एक मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 380 लोगों के चालान किए गए। 284 प्रवासी फ्लाइट से जौलीग्रांट पहुंचे, जबकि 308 लोग दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed