फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news Today: 1540 Covid 19 patient found in single day , Nine death

Corona In Uttarakhand: दूसरी बार एक ही दिन में मिले 1500 से ज्यादा संक्रमित, नौ मरीजों की मौत

Wed, 16 Sep 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news Today: 1540 Covid 19 patient found in single day , Nine death
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में बुधवार को 1540 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और नौ संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 35947 हो गई है। इसमें 24 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12075 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 10535 सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि 1540 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 429 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 363, ऊधमसिंह नगर में 246, नैनीताल में 118, अल्मोड़ा में 97, बागेश्वर में 84, पिथौरागढ़ में 55, पौड़ी में 51, उत्तरकाशी में 47, चमोली में 31, टिहरी में 12, रुद्रप्रयाग जिले में सात लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: सवा करोड़ की आबादी पर छह महीने में पांच लाख टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे में नौ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में सात, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में दो मरीजों ने दमतोड़ा है। अब मरने वालों की संख्या 447 हो गई है। वहीं, 1192 मरीज ठीक हुई है। इन्हें मिला कर 24277 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 11068 सक्रिय मरीज हैं। 

16 दिन में 1.37 प्रतिशत संक्रमण दर
अनलॉक-4 में जिस तेजी के साथ कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। उसी हिसाब से संक्रमण दर भी बढ़ रही है। इसी माह एक सितंबर से अब तक सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत बढ़ी है। एक सितंबर को संक्रमण दर 5.40 प्रतिशत थी, जो 16 सितंबर को 6.77 प्रतिशत हो गई है।

दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे मरीज

प्रदेश में दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। बीते 20 दिन में साढ़े पांच हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज प्रदेश में बढ़े हैं। वर्तमान में यह संख्या 11 हजार पहुंचने वाली है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमित मामले अधिक मिल रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 27 जुलाई तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2549 थी। एक माह बाद 27 अगस्त को सक्रिय मामले बढ़ कर 5215 हो गए। इसके बाद 20 दिन में सक्रिय मरीज 10739 पहुंच गए हैं। कोरोना काल के छह माह में संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार पहुंच गया है। इसमें 23 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। 

देहरादून जिले में सबसे अधिक 34 सौ एक्टिव केस हैं। वहीं, हरिद्वार में 22 सौ, ऊधमसिंह नगर में 1270, नैनीताल जिले में 1264, पौड़ी में 540 मरीज अस्पताल में भर्ती है।  सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय मरीजों के हिसाब से पर्याप्त बेड की व्यवस्था और ऑक्सीजन, वेंटीलेटर उपलब्ध है। जांच बढ़ने से नए संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण चार दिन के लिए पाबंद

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक रावत ने कार्यालय को चार दिन के लिए पाबंद कर दिया है। एचआरडीए सचिव के बाद कार्यालय का एक लेखा लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

नगर निगम के बाद अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को भी दूसरी बार पाबंद किया गया। मंगलवार को एचआरडीए सचिव हरबीर सिंह के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया था। बुधवार को एक और कार्यालय के लेखा अनुभाग में तैनात एक लिपिक भी कोरोना संक्रमित मिला।

उत्तराखंड विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन ने कार्यालय में संक्रमण फैलने की आशंका जताई। इसके साथ एचआरडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से कार्यालय को बंद करने की मांग की। मांग पर तत्काल निर्णय लेते हुए उपाध्यक्ष दीपक रावत ने कार्यालय को चार दिन के लिए भी पाबंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed