{"_id":"5f61c6f39fc7ce61016c174b","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-five-lakh-tests-in-six-months-on-a-population-of-1-25-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Uttarakhand: सवा करोड़ की आबादी पर छह महीने में पांच लाख टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Uttarakhand: सवा करोड़ की आबादी पर छह महीने में पांच लाख टेस्ट
Wed, 16 Sep 2020 01:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:37 PM IST
सार
- प्रदेश में प्रति एक लाख पर 4402 लोगों की हो रही जांच
- मैदानी जिलों की तुलना में पहाड़ों में आबादी कम टेस्ट ज्यादा
- देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में प्रति लाख आबादी पर कम है जांच
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद महामारी को छह माह का समय पूरा हो गया है। इस दौरान प्रदेश की सवा करोड़ आबादी पर पांच लाख लोगों की जांच हो पाई है। मैदानी जिलों की आबादी अधिक होने के साथ कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद भी प्रति लाख आबादी पर जांच कम है। वहीं पहाड़ों में कम आबादी के बाद भी प्रति लाख पर जांच अधिक है।
विज्ञापन
प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की आबादी नौ पर्वतीय जिलों से अधिक है। चार जिलों में अब तक कुल जांच के 55 प्रतिशत टेस्ट हुए हैं। जबकि कोरोना मरीज 76 प्रतिशत मिले हैं। वहीं नौ पर्वतीय जिलों में 45 प्रतिशत टेस्ट और 24 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। उत्तरकाशी जिले में प्रति लाख आबादी पर सबसे अधिक 9270 लोगों की जांच हो रही है। जबकि चार मैदानी जिलों में प्रति लाख आबादी पर 3500 से 4000 टेस्ट हो रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना मरीज मैदानी जिलों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पर्वतीय जिलों की तुलना में चार मैदानी जिलों की आबादी अधिक होने के बावजूद भी प्रति लाख पर टेस्ट काफी कम है।
विज्ञापन
छह माह में जिला वार सैंपल जांच का ब्योरा
जिला आबादी (लाख में) सैंपल जांच प्रति लाख पर जांच
उत्तरकाशी 3.37 31240 9270
चंपावत 2.65 22672 8555
रुद्रप्रयाग 2.47 17486 7079
टिहरी 6.31 37038 5870
चमोली 4.00 22223 5556
बागेश्वर 2.65 13674 5160
पिथौरागढ़ 4.93 24621 4994
अल्मोड़ा 6.35 27441 4321
पौड़ी 7.01 29420 4197
यूएस नगर 20.11 79338 3945
देहरादून 20.69 80763 3903
नैनीताल 11.64 40860 3510
हरिद्वार 23.6 80487 3490
उत्तरकाशी 3.37 31240 9270
चंपावत 2.65 22672 8555
रुद्रप्रयाग 2.47 17486 7079
टिहरी 6.31 37038 5870
चमोली 4.00 22223 5556
बागेश्वर 2.65 13674 5160
पिथौरागढ़ 4.93 24621 4994
अल्मोड़ा 6.35 27441 4321
पौड़ी 7.01 29420 4197
यूएस नगर 20.11 79338 3945
देहरादून 20.69 80763 3903
नैनीताल 11.64 40860 3510
हरिद्वार 23.6 80487 3490