{"_id":"5fcf4f438ebc3ecfbc2b42c7","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-this-time-too-assembly-session-will-be-held-under-the-shadow-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : इस बार भी कोरोना के साये में होगा विधानसभा सत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : इस बार भी कोरोना के साये में होगा विधानसभा सत्र
Tue, 08 Dec 2020 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
सत्र पर इस बार भी कोरोना का साया रहेगा। संक्रमण के मामलों को देखते हुए विधानसभा की ओर से इस बार भी सभी विधायकों का कोविड टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिटिंग प्लान पर भी बात होगी।
विज्ञापन
दून स्थित विधान भवन में कोरोना संक्रमण के बीच 23 मार्च को सत्र का आयोजन किया जा चुुका है। इस बार तीन दिन का सत्र है और इसी कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर विचार किया जा रहा है। सभी विधायकों और अन्य कर्मियों के कोविड टेस्ट के नियम को लागू करने की तैयारी है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक इस बार भी सत्र ऑनलाइन आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विधानसभा ने तय किया कार्य, पहले दिन पटल पर रखे जाएंगे अध्यादेश
सत्र की तैयारी के तहत विधानसभा सचिवालय ने सत्र के तीनों दिन कामकाज भी तय कर दिया है और इसका आदेश जारी कर दिया है। सचिवालय की ओर से जारी आदेश के तहत पहले दिन अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे। मंगल और बुधवार को भी सदन चलेगा।
विज्ञापन