{"_id":"5ef5bcb2a353255316037fba","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-stopped-for-investigation-pac-jawan-beaten-and-his-uniform-tore-by-three-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा : जांच के लिए रोका तो पीएसी जवान को पीटकर वर्दी फाड़ी, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा : जांच के लिए रोका तो पीएसी जवान को पीटकर वर्दी फाड़ी, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
Fri, 26 Jun 2020 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सीमा पर कार सवार तीन लोगों ने जांच के लिए रोकने पर एक पीएसी जवान के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो आरोपी कार समेत फरार हो गए। बाद में फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट ने कहा कि बुधवार की रात वह हल्दी बैरियर मझोला में हरेंद्र सिंह, पीएसी जवान प्रकाश जोशी, अमित लटवाल, जोगेंद्र सिंह, एसपीओ अयूब, जुनैद, डॉ. रघु शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार गंगवार के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कार (यूके04 एए2707) से झनकईया के अशोक फार्म निवासी हरविंदर सिंह, राजीव नगर के कपूर कालोनी निवासी अंकुर गुप्ता, वार्ड 14 मेन चौराहा निवासी अर्पित अग्रवाल वहां पहुंचे। कार रोककर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। तीनों शराब के नशे में लग रहे थे। रोकने पर सभी गालीगलौज पर उतर आए।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान अमित लटवाल ने ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उसका गला पकड़कर पीट दिया। उसे नीचे गिराकर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने हरविंदर सिंह को मौके पर ही दबोच लिया जबकि आरोपी अंकुर गुप्ता और अर्पित अग्रवाल कार लेकर खटीमा की ओर फरार हो गए। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।