फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : state will get 100 ventilator on 10 days

Coronavirus Uttarakhand: उत्तराखंड को दस दिन में मिलेंगे सौ वेंटिलेटर, वर्तमान में प्रदेश में है इतनी संख्या

Tue, 07 Apr 2020 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Apr 2020 10:33 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने दिया आर्डर, कंपनी ने मांगा समय
  • वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : state will get 100 ventilator on 10 days
वेंटिलेटर - फोटो : facebook

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस दिन में सौ वेंटिलेटर मिल जाएंगे। कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से विभाग ने वेंटिलेटर खरीदने का आर्डर दे दिया है। वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी ने सप्लाई करने के लिए दस दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटिलेटर की सुविधा है। प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्थाओं में और तेजी लाई जा रही है। मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए विभाग ने आर्डर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा जरूरत वेंटिलेटरों की है।

विज्ञापन

संक्रमण ज्यादा फैलने से कम पड़ सकते हैं वेंटिलेटर

संक्रमण ज्यादा फैलने से वेंटिलेटर कम पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में मेडिकल उपकरणों की कमी नहीं है। 100 वेंटिलेटरों का आर्डर दे दिया है। 10 दिन के भीतर वेंटिलेटर उपलब्ध हो जाएंगे।

महानिदेशक ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बाहरी राज्यों में जमात में शामिल लोगों की पहचान के लिए कड़ी सर्विलांस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed