Coronavirus in Uttarakhand : धीमी पड़ी रिकवरी दर, संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमित मामलों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे सक्रिय मरीज (एक्टिव केस) लगातार बढ़ रहे हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति एक माह पहले जैसी बन रही है। संक्रमित मामले हर दिन बढ़ रहे है जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
सरकार की ओर से मृत्यु दर कम करने और रिकवरी दर बढ़ाने के लिए जिलों को विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश की रिकवरी दर में एक प्रतिशत की कमी आई है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 4800 पार कर गया है। नवंबर में ही एक हजार से अधिक सक्रिय मरीज बढ़े हैं।
पांच दिन में रिकवरी और संक्रमण की स्थिति
दिन - संक्रमित - ठीक हुए
24 नवंबर - 528 - 173
25 नवंबर - 482 - 444
26 नवंबर - 355 - 317
27 नवंबर - 530 - 391
28 नवंबर - 424 - 342