फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : sexual offence with girl in quarantine center

Coronavirus in Uttarakhand : पौड़ी क्वारंटीन सेंटर में नाबालिग से छेड़छाड़, केस दर्ज

Mon, 18 May 2020 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 12:35 PM IST
सार

  • आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : sexual offence with girl in quarantine center
- फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण क्वारंटीन सेंटर में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के ताऊ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून में मिला एक और संक्रमित मामला, कुल मरीजों का आकड़ा हुआ 93
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक ग्रामीण संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में विगत 14 मई की रात को एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग करीब एक पखवाड़े पूर्व देहरादून से अपने दो छोटे भाइयों के साथ गांव पहुंची थी। यहां उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों भाई बहनों को आरोपी युवक अपने साथ लाया था

देहरादून से इन तीनों भाई बहनों को आरोपी युवक अपने साथ लाया था। वह इनका दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी भी इन्हीं के साथ क्वारंटीन सेंटर में था। 15 मई को तीनों भाई-बहन क्वारंटीन सेंटर में अवधि पूरी करने के बाद गांव लौटे। यहां नाबालिग ने अपनी ताई को छेड़छाड़ की घटना की जानकारी दी।

इसके बाद 16 मई को नाबालिग के ताऊ ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed