Coronavirus: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिजन एम्स से डिस्चार्ज, किया होम क्वारंटीन
- कोरोना पॉजिटिव आने पर 30 मई को एम्स में किया गया था भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिजनों को बुधवार रात डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। संस्थान के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इस मामले केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही निर्णय के बाद भर्ती मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जबकि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पत्नी अमृता रावत, दो बेटे, दो बहुएं और एक पौतृ की निजी अस्पताल की लैब में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 30 मई को भर्ती किया गया था।
इसके ठीक दो दिन बाद ही एक जून को एम्स प्रशासन ने पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी को छोड़कर बाकि को ए-सिम्टेमेटिक बताकर घर भेज दिया था। लेकिन इस बीच नियमों की अनदेखी का मामला उठा तो उन्हें आधे रास्ते से ही वापस बुला लिया गया था।
तभी से वे अस्पताल में भर्ती थे। संस्थान के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पर्यटन मंत्री के परिजनों के 10 दिन से अधिक समय अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें बुधवार रात छुट्टी दे दी गई।
आईडीपीएल और भरत विहार में सामने आए दो कोरोना पॉजिटिव
एम्स ऋषिकेश में स्थानीय निवासी दो अन्य लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एम्स के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर, आईडीपीएल निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति 9 जून को एम्स ओपीडी में परीक्षण के लिए आया था।
यहां उसका सैंपल लिया गया। यह व्यक्ति एक दिन पूर्व यानि 8 जून को गुडगांव, हरियाणा से लौटा था व होम क्वारंटीन में था। इस व्यक्ति की रिपोर्ट बुधवार को कोविड पॉजिटिव आई है। हालांकि यह व्यक्ति ए-सिम्टमेटिक, (जिसमें रोग के कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) है। दूसरा मामला भरत विहार, ऋषिकेश का है।
भरत विहार निवासी 28 वर्षीय युवक बीती एक जून को चित्तौड़गढ़, राजस्थान से आया था। इसने दो जून को एम्स में अपना कोविड सैंपल कराया था, जो नेगेटिव आया था। यह युवक एक जून से होम क्वारंटीन था। नौ जून को एम्स में इसका एक और कोरोना सैंपल लिया गया, जो बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव आया है।
हालांकि इसमें भी रोग के कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। इधर, पुलिस-प्रशासन ने देर शाम तक दोनों ही पॉजिटिव लोगों के निवास स्थान के आसपास के इलाके को सील करने या न करने को लेकर चर्चा की जा रही थे। देर शाम तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। नवनियुक्त उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि कितने इलाके को सील करने की आवश्यकता है।