फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : roadways worker died due to corona, seeking for help

उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना से लगातार जान गंवा रहे रोडवेज कर्मचारी, सहायता मांगी

Sun, 02 May 2021 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 May 2021 09:55 AM IST
सार

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों को पांच माह का रुका हुआ वेतन देने के साथ ही मृतक कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : roadways worker died due to corona, seeking for help
uttarakhand roadways

विस्तार

उत्तराखंड रोडवेज के तमाम कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों को पांच माह का रुका हुआ वेतन देने के साथ ही मृतक कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम डंगवाल और प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने शनिवार को एक ज्ञापन परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा और रोडवेज के एमडी आशीष चौहान को दिया। इसमें उन्होंने बताया कि अब तक रोडवेज के नौ कर्मचारियों की ड्यूटी पर कोरोना संक्रमित होने के बाद मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


कई निगम कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार होने के चलते अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तमाम कर्मचारी होम आइसोलेशन में रहते हुए इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से अपने मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है, लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम में ऐसी कोई सहायता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पांच महीने से कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में अगर वह बीमार भी हो रहे हैं तो उन्हें पैसा न होने की चिंता और परेशान कर रही है। उन्होंने परिवहन निगम की सहकारी समिति के 15 करोड़ रुपये निगम के पास अटकने और इस वजह से कर्मचारियों को ऋण आदि न मिलने पर भी आपत्ति जताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की है।


मदद के लिए कोरोना सेल करें गठित

ज्ञापन में मांग की गई है कि परिवहन मुख्यालय के स्तर से एक कोरोना सेल गठित किया जाए, जो रोजाना सभी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट ले और किसी को जरूरत पड़ने पर मदद करे। उन्होंने यह भी मांग की कि परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों को तत्काल वैक्सीन लगाई जाए। न केवल चालकों-परिचालकों बल्कि रोडवेज के अलग-अलग डिपो में कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed