फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Police become Bin Bulaye Barati at weddings

Coronavirus in Uttarakhand : शादियों में पुलिस बनेगी ‘बिन बुलाए बराती’, सीसीटीवी भी बनेंगे पहरेदार

Thu, 26 Nov 2020 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Nov 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Police become Bin Bulaye Barati at weddings
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला

रुड़की जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार से शुरू हुए शादियों के सीजन को देखते हुए समारोह में पुलिस बिन बुलाए बाराती के रूप में शामिल होगी। साथ ही वेडिंग प्वाइंट, होटल और समारोह स्थल पर जाकर संबंधित थाने की पुलिस कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई भी करेगी।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन खत्म होते ही दूसरी लहर की आशंका के बीच जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। इसी बीच 25 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू होने से पुलिस और प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है। शादी समारोह में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस वेडिंग प्वाइंट, वेडिंग हॉल, होटलों और टेंट में होने वाले शादी समारोह की विशेष निगरानी करेगी।
विज्ञापन


साथ ही शादियों में जाकर कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएगी। पुलिस शादी समारोह में शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर और लोगों की संख्या का पूरा ध्यान रखेगी। अगर इन चारों नियमों का उल्लंघन मिला तो चालान काटने के साथ ही केस दर्ज करने तक की कार्रवाई करेगी। शहर और देहात क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह की पुलिस जानकारी लेने के बाद वहां जा रही है और नियम का पालन कराने के निर्देश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ से एक बजे तक विशेष निगरानी

कोरोना संक्रमण काल के बीच शादी समारोह शुरू होने पर पुलिस ने नियमों का पालन कराने के लिए योजना तैयार कर ली है। रात आठ से एक बजे तक पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर शादी समारोहों पर विशेष नजर रखेगी। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वालों के चालान काटे जाएंगे। अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आयोजक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

सीसीटीवी कैमरों पर भी होगी नजर

होटल, हॉल, धर्मशालाओं में होने वाले शादी समारोह में निर्धारित से ज्यादा लोग जुटने के मद्देनजर पुलिस की यहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर होगी। शादी समारोह में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस भीड़ का आकलन करेगी। अगर 200 से अधिक लोगों की संख्या पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

शादी समारोह शुरू हो गए हैं। ऐसे में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है। नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस रात आठ से एक बजे तक विशेष निगरानी रखेगी। आयोजकों और हॉल, होटल मालिकों को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-एसके सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed