Coronavirus in Uttarakhand : एमबीबीएस परीक्षा में जांच के दौरान नौ छात्र निकले कोरोना संक्रमित
- प्रदेश के तीन कॉलेजों में कराई जा रही है एचएनबी मेडिकल विवि की परीक्षा
- इग्नू की परीक्षाएं भी 16 केंद्रों पर हुई शुरू, तीन हजार छात्र हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा में नौ छात्र कोरोना संक्रमित निकले। इन सभी छात्रों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। इनकी परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।
Corona In Uttarakhand: 1192 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, मरीजों की संख्या 37 हजार पार
बृहस्पतिवार से एचएनबी मेडिकल विवि की एमबीबीएस परीक्षाएं प्रदेश में तीन कॉलेजों राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शुरू हुईं। पहले ही दिन जांच के दौरान नौ छात्र कोरोना संक्रमित निकले। विवि ने तय किया है कि इन छात्रों की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।
परीक्षा में 207 छात्र शामिल हो रहे हैं। पहले दिन सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि सभी छात्रों की पूरी जांच व नियमों के पालन के तहत ही परीक्षाएं कराई जा रही हैं। दूसरी ओर, इग्नू की परीक्षाएं भी बृहस्पतिवार से 16 केंद्रों पर शुरू हो गई हैं, जिनमें करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
दो दिन निगम चलाएगा सैनिटाइजेशन अभियान
देहरादून नगर निगम शनिवार और रविवार को पूरे निगम क्षेत्र को सैनिटाइज करेगा। इसके लिए निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 350 कर्मचारी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रैक्टर व टैंकर लगाए जाएंगे। दो दिन के सैनिटाइजेशन अभियान में नगर निगम के करीब 350 कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि 100 हैंड स्प्रे मशीन के अलावा ट्रैक्टर व टैंकर मंगाए गए हैं।
दस टैंकर पहले से उपलब्ध हैं। इसके लिए शहर को दो सेक्टरों में बांटा जा रहा है। आधे हिस्से, जिसमें शहर की प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जिनमें शनिवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जबकि बाकी आधे हिस्से को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा।
मेयर ने बताया कि सैनिटाइजेशन अभियान में कोई कमी न हो, इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। बताया कि निगम कर्मचारी जुटकर शहर को दो दिन में सैनिटाइज करेंगे। सभी 100 वार्डों के पार्षदों को मशीनें भी दी गई हैं। उनसे कहा गया है कि वह नगर निगम से सैनिटाइजर लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में छिड़काव कर दें।