फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : New guideline released, family worrying about wedding ceremony

Coronavirus in Uttarakhand : नई गाइडलाइन जारी, शादी समारोह वाले घरों को सताने लगी चिंता '200 कार्ड बांट चुके, अब कैसे मना करें’

Mon, 30 Nov 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : New guideline released, family worrying about wedding ceremony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देहरादून शहर में दिसंबर में दर्जनों शादियां होनी हैं। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद से शादी समारोह वाले घरों के सदस्यों को चिंता सताने लगी है। वर-वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने तो रिश्तेदारों व परिचितों को पूर्व की गाइडलाइन के अनुसार 100-100 शादी के कार्ड बांट दिए हैं। अब अचानक से लोगों की संख्या घटा दी गई है। ऐसे में वे क्या करेंगे। 

विज्ञापन


बंजारावाला निवासी अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बेटे की शादी 11 दिसंबर को होनी है। शादी के कार्ड एक हफ्ते पहले ही बांटे जा चुके हैं। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद पूरा परिवार असमंजस में है।
विज्ञापन


तपोवन निवासी आरके चौहान ने कहा कि उनकी बेटी का विवाह 09 दिसंबर को होना है। कार्ड बांट दिए हैं। एक या दो दिसंबर से मेहमान पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कई रिश्तेदार परिवार के साथ आएंगे। अब उन्हें सीमित सदस्य लाने को कहेंगे तो वे बुरा न मान जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभी से बिठाने लगे संख्या का गणित

जैसे ही लोगों को गाइडलाइन जारी होने की जानकारी मिली तो शादी वाले घरों में खासी हलचल देखने को मिली। जिनकी शादी दो दिन बाद होनी है, वे नई गाइडलाइन के अनुसार मेहमानों की नई सूची तैयार करने में जुटे हैं।

बांटे गए कार्डों में से अति महत्वपूर्ण मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। मेहमानों की सूची से बाहर होने वाले लोगों से सरकार की नई गाइडलाइन के चलते अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए क्षमा मांगेंगे। उन्हें भरोसा है कि लोग मौजूदा परिस्थिति को समझेंगे। 

‘हमारे सब मेहमान खास, तुम एडजस्ट कर लो’

कई जगह तो ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि वर पक्ष की मेहमान सूची में कटौती करने के बाद भी 50 से ज्यादा मेहमान हो रहे हैं। ऐसे में वर पक्ष अब वधू पक्ष से आग्रह कर रहा है कि आपकी तरफ से और कटौती हो सकती है ताकि दोनों पक्षों से मिलाकर कुल 100 सदस्य हों। इससे ज्यादा न हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed