Coronavirus in Uttarakhand : जितने स्वस्थ हो रहे उससे ज्यादा आ रहे संक्रमित मरीज
- जिले में प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना जितने मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं, उससे ज्यादा मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि कोविड अस्पतालों में बेड लगभग फुल हो चुके हैं। ऐसे में अब भी लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
Coronavirus in Uttarakhand : शुक्रवार को मिले 831 नए कोरोना संक्रमित, 12 मरीजों की हुई मौत
जिले में कुछ दिन पहले स्वस्थ और संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या लगभग बराबर चल रही थी। अस्पतालों पर दबाव बढ़ा तो सरकार ने निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति दे दी थी, लेकिन अब हालात और खतरनाक होते नजर आ रहे हैं।
पिछले कुछ दिन से जितने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, उससे भी ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इससे कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों पर मरीजों का दबाव कम नहीं हो पा रहा है। मरीजों को कई जगह समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों के मरने की संख्या भी बढ़ रही है।
पॉजिटिव मरीज
शुक्रवार को आए पॉजिटिव मरीज : 205
बृहस्पतिवार को आए पॉजिटिव मरीज : 272
बुधवार को पॉजिटिव मरीज : 184
शुक्रवार तक स्वस्थ हुए : 3053
बृहस्पतिवार तक स्वस्थ हुए : 2958
बुधवार तक स्वस्थ हुए मरीज : 2856
अब पहले से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग में सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही लोग खुद भी जागरूक होकर जांच कराने बड़ी संख्या में सामने आने लगे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मानक पूरे करने वाले कुछ निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
- डॉ. अनूप डिमरी, सीएमओ