फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : infected case crosses 55 thousand

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार पार, रविवार को मिले इतने  मामले

Sun, 11 Oct 2020 08:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : infected case crosses 55 thousand
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे में 526 संक्रमित मामले मिले और 13 मरीजों की मौत हुई है। इसी दौरान 456 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। देहरादून जिले में सबसे अधिक 181 संक्रमित मामले मिले हैं। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : गोल्डन कार्ड धारकों को प्लाज्मा और प्लेटलेट इलाज मिलेगा कैशलेस  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को  9157 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 8631 सैंपल निगेटिव और 526 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। ठीक होने वाले मरीजों से संक्रमितों की संख्या ज्यादा रही। देहरादून जिले में 181 कोरोना मरीज मिले। ऊधमसिंह नगर जिले में 60, नैनीताल में 58, टिहरी में 52, हरिद्वार में 45, पौड़ी में 35, उत्तरकाशी में 32, चमोली में 28, पिथौरागढ़ में 12, चंपावत में 12, रुद्रप्रयाग में छह, अल्मोड़ा में चार और बागेश्वर जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक, मेडीसिटी हास्पिटल रुद्रपुर में एक, मैक्स हास्पिटल में दो, महंत इंद्रेश हास्पिटल में तीन, सीएमआई हास्पिटल में दो, हिमालयन हास्पिटल में चार मरीजों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 747 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 55051 हो गई है। इसमें 46642 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

आज मिले संक्रमित मामले

देहरादून-181
ऊधमसिंह नगर-60
नैनीताल-58
टिहरी-52
हरिद्वार-45
पौड़ी-35
उत्तरकाशी-32
चमोली-28
पिथौरागढ़-12
चंपावत-12
रुद्रप्रयाग-06
अल्मोड़ा-04
बागेश्वर-01

 कोरोना : 210 दिनों में हुई 7.90 लाख लोगों की जांच 

उत्तराखंड में कोरोना काल के 210 दिनों में 7.90 लाख लोगों की जांच हुई है। 54 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। अनलॉक-5 के दूसरे सप्ताह में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले ज्यादा मिले हैं और रिकवरी में कमी आई है। वहीं, सात दिन में 86 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जो एक सप्ताह में मरने वालों की दूसरी बार सर्वाधिक संख्या है।

प्रदेश में कोरोना को अब तक 30 सप्ताह यानी 210 दिन बीते गए हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में 30वें सप्ताह में सैंपल जांच बढ़ी है। इस सप्ताह 76429 की जांच में 4463 संक्रमित मिले हैं। जबकि 5091 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 86 संक्रमितों की मौत हुई है। सप्ताह में किए गए सैंपल टेस्ट के आधार पर संक्रमण दर 5.84 प्रतिशत रही है। जो पिछले सप्ताह की तुलना में कम है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपल जांच में सुधार आने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या कम हुई है। कोरोना से मृत्यु दर को रोकने पर सरकार व विभाग का विशेष फोकस होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed