फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news Golden card holders will get cashless plasma and platelet treatment

Coronavirus in Uttarakhand: आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को फ्री मिलेगा प्लाज्मा और प्लेटलेट, जानें कैसे होगा कैशलेस इलाज?

Mon, 12 Oct 2020 12:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news Golden card holders will get cashless plasma and platelet treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राज्य आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारक मरीजों को प्लाज्मा व प्लेटलेट इलाज कैशलेस मिलेगा। यदि किसी कार्ड धारक मरीज को प्लाज्मा की जरूरत पड़ती है तो उसे प्लाज्मा या प्लेटलेट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन


प्लाज्मा व प्लेटलेट के लिए आयुष्मान योजना में अलग से पैकेज होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) को सरकार की ओर से प्लाज्मा व प्लेटलेट के तय किए रेट को पैकेज में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित और डेंगू मरीजों के लिए प्लाज्मा व प्लेटलेट की जरूरत पड़ती है। पहली बार सरकार ने प्लाज्मा और प्लेटलेट के रेट तय किए हैं। जिसमें प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों के जनरल वार्ड में भर्ती के लिए 9000 रुपये और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए 12 हजार रुपये की दर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया

सरकार की ओर से तय किए गए रेट को आयुष्मान योजना के पैकेज में शामिल करने के लिए राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि प्रदेश में गोल्ड कार्ड धारक लाभार्थियों की संख्या 39 लाख है। 

सरकार ने प्लाज्मा व प्लेटलेट के रेट तय किए हैं। आयुष्मान योजना के कार्ड धारकों के लिए यह कैशलेस रहेगा। प्लाज्मा व प्लेटलेट का पैकेज अलग से बनाया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। पंजीकरण निजी अस्पतालों में भर्ती कार्ड धारक मरीज को प्लाज्मा की जरूरत पड़ती है तो उनका भुगतान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जाएगा। - डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड पर मरीजों का कोविड या अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। कार्ड धारकों के लिए प्लाज्मा व प्लेटलेट का इलाज भी कैशलेस रहेगा। - अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed