फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : icu bed full in dehradun

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून के आईसीयू फुल, भटक रहे मरीज और तीमारदार

Wed, 21 Apr 2021 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Apr 2021 12:05 PM IST
सार

पूर्व विधायक और कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के सभी शहरों में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : icu bed full in dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और गंभीर होते मरीजों की स्थिति से आईसीयू बेड की भयंकर किल्लत पैदा हो गई है। सोमवार को आलम यह था कि रात के 11 बजे तक कई मरीज और उनके तीमारदार शहर के विभिन्न अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में ओपीडी सेवाएं बंद
विज्ञापन


यह बात पूर्व विधायक और कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने उठाई है। मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि प्रदेश के सभी शहरों में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना योद्धा : घर त्यागकर मरीजों की सेवा में जुटे, पहली लहर में हुए थे शिकार, अब फिर तैयार

प्रदेश के समस्त सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाओं के अभावों में गरीब, मजबूर व सामान्य वर्ग के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके कारण रोजाना कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने को तैयार नहीं है।

इसके अलावा कई अस्पतालों के वार्ड फुल हो चुके हैं। इस कारण उपयुक्त मेडिकल केयर न मिलने से मरीजों की मृत्यु हो रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि इन समस्याओं पर अगर गंभीरता से विचार कर तत्काल इसका समाधान नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

दून में 1000 बेड को कोविड सेंटर बनाएगा हंस फाउंडेशन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जल्द ही देहरादून में हंस फाउंडेशन के माध्यम से 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत से मुलाकात कर कोविड अस्पताल के लिए सेना के डॉक्टर मांगे गए हैं। साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री ने कैंट स्थित अस्पताल में भी 150 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश कैंट सीईओ तनु जैन को दिए हैं।

दून सहित प्रदेशभर में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंट अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दून में जल्द ही हंस फाउंडेशन की मदद से 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।

सीडीएस जनरल विपिन रावत से उन्होंने इस अस्पताल के लिए सेना के डॉक्टर, नर्स, सहायक स्टाफ, दवाइयों और अन्य सामग्री की मांग की। बताया कि सीडीएस विपिन रावत ने भी संक्रमण के विरुद्ध राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

सीडीएस रावत ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार की ओर से ऑक्सीजन की व्यवस्था किए जाने पर सेना अपने सेवानिवृत्त चिकित्सकों को तैनात कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed