फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : guests will see marriage in live streaming at haridwar

उत्तराखंड में कोरोना : लाइव स्ट्रीमिंग से प्रियजनों के सात फेरे देखेंगे मेहमान, कई लोगों ने कराई बुकिंग

Fri, 23 Apr 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

शादियों में गिनती के मेहमानों के शामिल होने पर लिया जा रहा टेक्नोलॉजी का सहारा, मेहमानों के नाराज होने के चलते लोग कर रहे हैं तैयारियां

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : guests will see marriage in live streaming at haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना काल में बीते वर्ष जून-जुलाई में शादियों को टालना पड़ा था या फिर उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा था। अब एक बार कोरोना संक्रमण बढ़ने से शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई है। ऐसे में लोगों ने पूरे आयोजन को अपने रिश्तेदारों केे लाइव स्ट्रीमिंग पर दिखाने का रास्ता चुना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 3998 संक्रमित, 19 की मौत, एक्टिव केस 26 हजार पार
विज्ञापन


कई लोगों ने तो बाकायदा वीडियो और फोटोग्राफी करने वालों से बुकिंग भी करा ली है। इससे समारोह में नहीं आ पाने वाले मेहमान भी शादी समारोह का पूरा लुत्फ उठाएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग में 500 से 800 लोग एक साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : बढ़ते हुए संक्रमण के मद्देनजर राज्य में तीन दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

कोरोना की नई लहर ने फिर से लोगों को पशोपेश में डाल दिया है। इसका असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है, जिनके परिवार में शादी समारोह है और उन्होंने अपने रिश्तेदारों, परिचितों व जानकारों को निमंत्रण पत्र भी भेज दिए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन ने भी अब शादी समारोह में सम्मलित होने वाले मेहमानों की संख्या निर्धारित कर दी है।

मेहमानों की संख्या सीमित होने के बाद जिन घरों में शादी का आयोजन होना है, उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लिया है। जिले के 20 से अधिक नामचीन फोटो स्टूडियो संचालकों के पास लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मेहमानों को शामिल कराने की बुकिंग आई है।

ऐसी होती है लाइव स्ट्रीमिंग

ज्वालापुर में रहने वाले अजित ने बताया कि 27 अप्रैल को उनकी बहन की शादी है। मेहमानों को निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके हैं। अब सरकार ने मेहमानों की संख्या सीमित कर दी है। इसके चलते शादी समारोह का कार्यक्रम मेहमानों को दिखाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लेना पड़ा रहा है। इसमें मेहमान शामिल हो सकेंगे और उनकी कोई नाराजगी भी नहीं रहेगी।

भूपतवाला के रहने वाले सुंदरपाल ने बताया कि उनके बेटे की एक मई को सगाई है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। मगर अब मेहमानों को मना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें पूरा कार्यक्रम लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये ही दिखाया जाएगा। 

इस ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम को विडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। मीटिंग के लिए उपलब्ध अन्य एप की तरह ही लाइव स्ट्रीमिंग का भी लिंक भेजा जाता है। लिंक के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग पर चल रहे कार्यक्रम से लोग जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेबलेट समेत अन्य डिवाइस में वीडियो देखने के साथ ही आडियो भी सुन सकते हैं। स्ट्रीमिंग कंटेंट में वीडियो, टीवी शो, मूवी, पॉडकास्ट आदि शामिल होते हैं।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर से शादी समारोह में गिनती के मेहमानों की आमद होगी। ऐसे में दूरदराज रहने वाले मेहमानों को दिखाने के लिए लोगों ने अब लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है। इसमें एक साथ 500 से अधिक मेहमान भी ऑनलाइन शादी का लुत्फ उठा सकेंगे। अब तक चार से अधिक शादियों में लाइव स्ट्रीमिंग का ऑर्डर मिल चुका है।
-चंद्रमोहन सचदेवा, बालाजी स्टूडियो, औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed