फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Group C, D employees 50 percent presence in dehradun secretariat

उत्तराखंड में कोरोना : सचिवालय में समूह ग, घ के कर्मचारी 50 फीसदी उपस्थिति से करेंगे ड्यूटी

Wed, 21 Apr 2021 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Apr 2021 10:29 AM IST
सार

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किया आदेश, गर्भवती महिलाओं को जरूरी होने पर ही बुलाया जाएगा

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Group C, D employees 50 percent presence in dehradun secretariat
देहरादून सचिवालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच सचिवालय में समूह ग और समूह घ के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को केवल जरूरी होने पर ही दफ्तर बुलाने का आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब सचिवालय में समूह ग, समूह घ के कर्मचारी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ रोटेशन के आधार पर ड्यूटी करेंगे। ऐसी महिला कर्मचारी जिनके बच्चे दस वर्ष से कम आयु के हैं या फिर जो गर्भवती हैं, उन्हें केवल अपरिहार्य रूप से जरूरी होने पर ही दफ्तर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार 55 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को भी जरूरी होने पर ही दफ्तर बुलाया जाएगा। इसी तरह दिव्यांग और दृष्टि बाधित कर्मचारियों को भी जरूरी होने पर ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय हित में किसी भी कर्मचारी को दफ्तर में बुलाया जा सकता है। जहां तक संभव होगा, सभी बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएंगी। अगर जरूरी होगी तो बेहद कम कर्मचारियों के साथ ही बैठक करनी होगी।


समीक्षा अधिकारी संघ ने जताया आभार

मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी होने के बाद उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने आभार जताया है।

संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और महासचिव प्रमोद कुमार ने एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की थी कि दस वर्ष से कम आयु के बच्चों वाली महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed