फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : fragrance of floral business disappeared in lockdown

लॉकडाउन से गायब हुई पुष्प कारोबार की सुगंध, लगभग 250 करोड़ का नुकसान

Mon, 10 Aug 2020 04:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  fragrance of floral business disappeared in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोविड महामारी के कारण उत्तराखंड में फूलों का कारोबार पूरी तरह से चौपट गया है। पॉलीहाउस लगा कर विभिन्न प्रकार के पुष्प उत्पादन कर रहे उत्पादक अब फूलों की जगह सब्जी उगाने को मजबूर हैं। पुष्प उत्पादकों को बैंकों से लिया कर्ज चुकाने में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण प्रदेश में फूलों के कारोबार को लगभग 250 करोड़ का नुकसान हुआ है। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में फूलों की खेती का विस्तार हुआ है। पहले जहां 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फूलों की खेती होती थी। वहीं अब 1563 हेक्ंटेयर में पैदावार होती है।
विज्ञापन


बाजार में फूलों की मांग को देखते हुए प्रदेश में कई युुवाओं ने पॉलीहाउस लगा कर फूलों की खेती शुरू की। लेकिन लॉकडाउन ने कारोबार की महक गायब कर दी है। कोविड महामारी के कारण शादी समारोह, धार्मिक व अन्य कार्यक्रम आयोजित न होने के कारण में फूलों का कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालीहाउस में ही फूल सड़ कर खराब हो गए। पुष्प उत्पादकों की मांग है कि लॉक डाउन से फूलों की खेती को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और मनरेगा योजना से श्रमिकों को भुगतान किया जाए। 


दो सौ बीघा पर पॉलीहाउस लगाकर फूलों की खेती शुरू की थी। लॉकडाउन से कारोबार पूरी तरह से खत्म हो गया है। फूलों की जगह अब पॉलीहाउस में शिमला मिर्च लगाई है। सरकार की ओर से नुकसान को लेकर सर्वे किया गया। लेकिन अभी तक पुष्प उत्पादकों को सरकार की तरफ से किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
- विशाल भारद्वाज, पुष्प उत्पादक एमबी फार्म

पुष्प    क्षेत्रफल    उत्पादन
जलबेरा    112    1070 लाख स्पाइक
कारनेशन    20    125 लाख स्पाइक
ग्लेडियोलाई    284    645 लाख स्पाइक
लिलियम    12    23 लाख स्पाइक
गेंदा    839    2643 मीट्रिक टन
गुलाब    145    213 मीट्रिक टन
रजनीगंधा    17    18 मीट्रिक टन
अन्य पुष्प    134    144 मीट्रिक टन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed