फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Former BJP co-media in charge also Corona positive

Coronavirus in Uttarakhand : फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, शनिवार को मिले दो हजार से ज्यादा नए मरीज

Sat, 19 Sep 2020 07:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Sep 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  Former BJP co-media in charge also Corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : sociol media

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को राज्य में मिले नए मरीजों की संख्या दो हजार पार हो गई। आज उत्तराखंड में 2087 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 12465 हो गए हैं। वहीं आज 878 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब उत्तराखंड के कुल कोरोना संक्रमित मामले चालिस हजार पार हो गए हैं। राज्य में अब तक 40085 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें से 26973 मरीज सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसके बाद मौत का आकड़ा 478 हो गया है।

भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स भी कोरोना पॉजिटिव

भाजपा नेता और 15 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शादाब शम्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत थी। कोविड टेस्ट कराया तो जांच पॉजिटिव आ गई।

शादाब शम्स ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि शादाब शम्स को मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शम्स ने उनके संपर्क में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। इनसे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के कई नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पार्टी नेताओं ने शम्स के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इंदिरा हृदयेश मैक्स अस्पताल में भर्ती

बुखार और निमोनिया के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराईं गईं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। देर रात शहर की प्राइवेट लैब से आई कोरोना जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष इलाज के लिए हेलीकाप्टर से दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराईं गईं हैं। उधर, धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धाम भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

हरिद्वार एसएसपी भी कोरोना संक्रमित 

हरिद्वार पुलिस महकमे के सिपाही और इंस्पेक्टरों के बाद अब एसएसपी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने आप को होम आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने कुछ दिन पहले अपनी आरटीपीसीआर जांच करवाई थी। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएसपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed