{"_id":"608e21970a243b3ba47acda3","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-corona-positive-forest-department-employees-treatment-is-so-tough","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : वन विभाग के संक्रमित कर्मियों को इलाज में हो रही कठिनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : वन विभाग के संक्रमित कर्मियों को इलाज में हो रही कठिनाई
Sun, 02 May 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 May 2021 09:57 AM IST
सार
प्रमख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने समस्त वन संरक्षकों को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन से समन्वय कर इन अधिकारियों के इलाज के लिए बेड एवं अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित
- फोटो : PTI
विस्तार
वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रमख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने समस्त वन संरक्षकों को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन से समन्वय कर इन अधिकारियों के इलाज के लिए बेड एवं अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक ने समस्त वन संरक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन की अधिक मांग होने एवं अस्पतालों में बेड की कमी के कारण वन विभाग के कोरोना संक्रमित कर्मियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महामारी के बने रहने एवं बढ़ने की आशंका को देखते हुए वन संरक्षक गढ़वाल एनएन पांडे के लिए पौड़ी, वन संरक्षक यमुना वृत्त अमित वर्मा के लिए देहरादून, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त अखिलेश तिवारी के लिए कोटद्वार, वन संरक्षक कार्बेट टाइगर रिजर्व राहुल के लिए रामनगर, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त जीसी जोशी के लिए हल्द्वानी एवं वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं कुबेर सिंह बिष्ट के लिए नैनीताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि देहरादून चंद्रबनी ट्रांजिट हॉस्टल में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल की ओर से एक अस्थायी कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। हल्द्वानी, रामनगर व कोटद्वार में भी इसी तरह की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाए।
वन विभाग में दैनिक कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश
प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बनी परिस्थिति को देखते हुए विभाग के किसी भी दैनिक कर्मचारी को न हटाने का निर्देश दिया है। समस्त डीएफओ को जारी निर्देश में उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए डीएफओ दो से तीन लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
प्रमुख वन संरक्षक ने समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों एवं उप निदेशकों को जारी निर्देश में कहा कि विभाग की ओर से कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कर्मचारियों को बचाव किट दिए जाएं। जहां अधिक कर्मचारी हैं, वहां ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, पीपीई किट आदि उपलब्ध कराएं।
प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि वर्तमान में सभी वर्ग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, उन्हें धनराशि की आवश्यकता है। जिसे देखते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान किया जाए।
इसके साथ ही कोविड-19 से पैदा हुईं परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं और पूर्व से काम कर रहे दैनिक कर्मचारियों को कार्य पर बने रहने दिया जाए। प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि कर्मचारियों को बिना किसी कारण के न हटाया जाए।