Coronavirus in Uttarakhand : बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवाओं में कोरोना संक्रमण
- प्रदेश में 21 से 30 आयु वर्ग के 43 युवा संक्रमित
- 60 साल से अधिक आयु के चार बुजुर्गों में मिला संक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना वायरस बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवाओं में मिला है। प्रदेश में अब तक मिले संक्रमित मामलों में सबसे अधिक युवाओं में संक्रमण पाया गया है। हाल ये है कि 21 से 30 आयु वर्ग के 43 युवा कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि 60 साल से अधिक आयु के चार बुजुर्गों में संक्रमण मिला है।
पढ़ें : Lockdown In Uttarakhand 4.0: अभी करना होगा इंतजार, शुरू नहीं होंगी पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बुजुर्गों और बच्चों पर फोकस है। लॉकडाउन में सरकार ने 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। वहीं, हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से वापस लौट रहे 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की अनिवार्य रूप से रैंडम सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं।
संक्रमित मामलों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बहुत कम
सरकार की सतर्कता के कारण प्रदेश में बुजुर्गों और बच्चों में संक्रमण कम मिला है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि युवाओं का आना-जाना अधिक रहता है। इस कारण उनमें संक्रमण भी ज्यादा है। प्रदेश में अब तक आए 92 संक्रमित मामलों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बहुत कम है।
आयु वर्ग - संक्रमित
0-10 - 03
11-20 - 10
21-30 - 43
31-40 - 19
41-50 - 09
51-60 - 04
61-70 - 04