{"_id":"608e22070a24021d8176c610","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-corbett-national-park-closed-till-15-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : कॉर्बेट पार्क 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद, बुकिंग रद्द होने पर रुपये होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : कॉर्बेट पार्क 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद, बुकिंग रद्द होने पर रुपये होंगे वापस
Sun, 02 May 2021 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 May 2021 09:55 AM IST
सार
स्थिति का आकलन करने के बाद 15 मई के बाद पार्क खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने सभी नेशनल पार्कों को पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद करने निर्देश के बाद रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के बाद 15 मई के बाद पार्क खोलने पर विचार किया जाएगा। पर्यटकों की बुकिंग रद्द होने पर पार्क प्रशासन जमा धनराशि वापस करेगा।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि देश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटकों की ओर से की जा रही सफारी से वन्यजीवों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग ने पत्र जारी करके राष्ट्रीय पार्कों, वन्यजीव विहारों, जू एवं टाइगर रिजर्व में पर्यटक गतिविधियों पर 15 मई तक रोक लगा दी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सभी कर्मचारियों को सतर्क रहकर गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 28 के अंतर्गत फिल्मांकन/शोध इत्यादि की अनुमतियों को भी तत्काल प्रभाव से 15 मई तक रोक दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को एनटीसीए के डीआईजी राजेंद्र गरवाड़ ने देश के सभी टाइगर रिजर्व के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र लिखकर नेशनल पार्कों को बंद करने के निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष 18 मार्च को ही कॉर्बेट पार्क को पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन