फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : coaching owner help the poor student in study

Coronavirus in Uttarakhand : शिक्षा के दानवीर, कोरोना से लड़ाई में अपने हुनर का दे रहे दान

Mon, 13 Apr 2020 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Apr 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : coaching owner help the poor student in study
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना लॉकडाउन के बीच न केवल स्कूल-कॉलेज बल्कि कोचिंग संस्थान भी बंद हैं। इस बंदी के बीच तमाम ऐसे छात्र हैं जो कि महंगे ऑनलाइन कोर्स से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा, ऐसे जरूरतमंद छात्रों की मदद को कुछ पेशेवर कोचिंग संचालक दानवीर बनकर सामने आए हैं। वह अपने हुनर को निशुल्क देश-प्रदेश के छात्रों तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


ड्यूटी के बाद 20 छात्रों को निशुल्क बैंकिंग कोचिंग

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में निवेश सलाहकार के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार डंडोना इन दिनों अपनी काबिलियत को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में लगे हैं। वह रोजाना एसबीआई में अपनी ड्यूटी करने के बाद 20 जरूरतमंद युवाओं को निशुल्क बैंकिंग की ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं। उनकी काउंसिलिंग कर रहे हैं। उन्हें बैंकिंग सेक्टर में कामयाब होने के गुर सिखा रहे हैं। उनका कहना है कि कई युवा ऐसे भी हैं जो कि कोरोना लॉकडाउन के बीच बेरोजगारी के डर से चिंतित हैं। उन युवाओं को भी वह सही राह दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

 

बच्चों को पढ़ाकर मिलता है दिल को सुकून

रेसकोर्स निवासी शिक्षिका हरमीत बेदी पेशे से शिक्षिका हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं, लिहाजा उन्होंने बच्चों को घर से ही निशुल्क पढ़ाने की शुरुआत की। वह रोज सुबह दो घंटे 10वीं के छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दे रही हैं। इसी प्रकार शाम को छोटे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने लैपटॉप के माध्यम से सभी बच्चों को ऑनलाइन जोड़ा है।

फिजिक्स-मैथ्स की फ्री कोचिंग दे रहे मनु पंत

अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने कोरोना लॉकडाउन के बीच निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की है। मनु पंत ने बताया कि आजकल कोचिंग संस्थान बंद हैं। तमाम ऐसे छात्र हैं जो कि फीस नहीं दे सकते। ऐसे छात्रों के लिए वह और उनके शिक्षक घर से ही ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।

इसके साथ ही वह आठवीं से 12वीं तक के छात्रों को भी ऑनलाइन फिजिक्स और मैथ्स पढ़ा रहे हैं। उनसे जुड़ने के लिए छात्र उनके मोबाइल नंबर 9068488571 पर मैसेज भेज सकते हैं। खास बात यह है कि न केवल देहरादून व उत्तराखंड बल्कि पंजाब, महाराष्ट्र, भोपाल, कर्नाटक, यूपी आदि जगहों से भी छात्र इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed