फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath says carelessness in corona patients treatment did not accepted

उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना संक्रमितों के इलाज में कमी बर्दाश्त नहीं होगी - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Sun, 16 May 2021 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath says carelessness in corona patients treatment did not accepted
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दवाइयों की किट उपलब्ध कराई जाए। कोविड संक्रमितों को हर जरूरी इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सफ्ताह बढ़ाने के संकेत
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि कोविड संक्रमितों के बचाव में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले फ्रंटलाइन योद्धाओं को पूरा लाजिस्टिक सपोर्ट मिले। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड महामारी के प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में ब्लैक फंगस : दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दो संदिग्ध मरीज भी मिले

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने नागिरक उड्डयन विभाग को 15 जून से 30 सितंबर तक गढ़वाल में चिन्यालीसौड़ और कुमाऊं में पिथौरागढ़ एयरपोर्ट पर एक-एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ये हेलीकॉप्टर बरसात के दिनों में भी कोरोना संक्रमितों की मदद में इस्तेमाल होंगे। 

वीडियो कांफ्रेंसिग में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, डॉ पंकज कुमार पांडेय सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी उपस्थित थे।

हर जिला अस्पताल में सिटी स्कैन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हर जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और उसे संचालित करने के लिए प्रशिक्षित मैनपावर हो। टेस्टिंग को बढ़ाने की जरूरत है। 

टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की कमी न हो

कोविड के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता हो। यह देखा जाए कि सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन हो। 

कोविड डाटा की रियल टाइम एंट्री जरूरी

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कोविड से संबंधित डाटा की रीयल टाइम एंट्री हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। अगर कहीं पर आईसीयू संचालित न हो तो उसे संचालित किया जाए और इसके लिए जरूरी होने पर प्रशिक्षित मैनपावर की नियुक्ति कर ली जाए।

ऑक्सीजन डिमांड के आकलन की करें तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन का सही तरीके से उपयोग हो। इसका नियमित ऑडिट हो। अगले एक माह, दो माह और तीन माह बाद कितनी ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलिंडरों की आवश्यकता हो सकती है, इसका आकलन करते हुए अभी से तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स में स्किल्ड लोग तैनात हों। 

ब्लैक फंगस के लिए जरूरी दवाइयां उपलब्ध हों

ब्लैक फंगस के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता देख ली जाए।       

कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई हो

ओवर चार्जिंग और ब्लैक मार्केटिंग में संलिप्त लोगों पर कङी कार्रवाई की जाए। आक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी को रोकने की जरूरत है। फ्लाइंग स्क्वाड ने अस्पतालों की नियमित मानिटरिंग हो।     

तीसरी लहर की तैयारी में लापरवाही नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारी में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हमें अभी से पुख्ता तैयारियां भी करनी हैं। इसमें बच्चों को लेकर विशेष फोकस करना होगा। तीसरी लहर की तैयारी फुल प्रूफ हो। 

पहाड़ में कोरोना को फैलने से रोकना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को पर्वतीय क्षेत्रों में फैलने से रोकना होगा। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। गांव-गांव में जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं। कोविड से लड़ाई में धन की कोई कमी नहीं है। 

वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया शुरू

वैक्सीन के लिए ग्लोबल टैंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरी कोशिश की जा रही है कि वैक्सीन की पूरी उपलब्धता हो।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed