फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : cm says strict action should be taken against private hospitals who charging more money

उत्तराखंड में कोरोना : ज्यादा पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई हो - मुख्यमंत्री तीरथ

Sat, 12 Jun 2021 08:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jun 2021 08:53 PM IST
सार

उन्होंने अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न देने वाले कतिपय निजी अस्पतालों पर भी एक्शन लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : cm says strict action should be taken against private hospitals who charging more money
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जो निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड : मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शासनादेश जारी, कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


उन्होंने अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न देने वाले कतिपय निजी अस्पतालों पर भी एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर अस्पतालों के निरीक्षण भी करने को कहा। मुख्यमंत्री शनिवार को राज्य सचिवालय में कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तराखंड में कोरोना: 463 नए संक्रमित मिले, 19 की मौत, 695 मरीज हुए ठीक

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, वर्चुअल माध्यम से सभी कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ आदि उपस्थित थे।

तीसरी लहर : सारी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं
उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तैयारियां अच्छी हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं को कैसे और आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग व टीकाकरण बढ़ाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को और बढ़ाया जाए। इसके लिए नियमित शिविर लगाए जाएं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाओं एवं सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।

किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए रहें तैयारमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने को तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलटर की पर्याप्त व्यवस्था है। जिलों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में स्थापित कोविड केयर सेंटर से भी राज्य को काफी मदद मिलेगी।

40 हजार टेस्टिंग करें
बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत अगले दो माह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य जरूर पूरा किया जाए। 

जागरुकता अभियान  पर जोर
उन्होंने कहा  कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहे। प्रचार के लिए नए माध्यमों पर ध्यान दिया जाए। इसके लिए रंगमंच कर्मियों का सहयोग लिया जाए, इससे जागरूकता भी अच्छी होगी। 

डिप्टी एसपी स्तर का अधिकारी हो तैनात
मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

मरीजों को लूटने वाले प्राइवेट अस्पतालों से 18 लाख की रिकवरी

राजधानी देहरादून के तमाम छोटे-बड़े प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर मरीजों को लूट रहे हैं। मरीजों से ज्यादा धनराशि वसूली जा रही है। ऐसे अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग अब तक 18 लाख से अधिक की रिकवरी कर मरीजों को पैसा लौटा चुका है। शनिवार को सीएमओ डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को यह जानकारी दी। 

कोरोना काल में कई प्राइवेट अस्पतालों के अमानवीय और असंवेदनशील चेहरे सामने आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद अस्पतालों में मरीजों के साथ लूट जारी है। बेड, दवा, आईसीयू, वेंटिलेटर के नाम पर मरीजों की जेब काटी जा रही है।

खुद सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक मरीजों को 18 लाख से ज्यादा धनराशि लौटाई जा चुकी है। ये तो सिर्फ वो धनराशि है, जिसकी मरीजों या तीमारदारों ने शिकायत की है। जबकि, बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी हैं, जिसमें मरीज और उनके तीमारदारों ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।

मंगलवार तक दें बच्चों का विवरण
देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधीनस्थ अधिकारियों को बच्चों का विवरण मंगलवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी बच्चों का ब्योरा जुटाया जाए, जिनके माता, पिता या संरक्षण की मृत्यु कोविड संक्रमण के दौरान हो गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed