फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Chief Minister lays foundation stone of covid Hospital being built in Rudrapur

Coronavirus in Uttarakhand: रुद्रपुर में मुख्यमंत्री ने किया 300 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण 

Thu, 30 Jul 2020 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Chief Minister lays foundation stone of covid Hospital being built in Rudrapur
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को रुद्रपुर में तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। यह कोविड अस्पताल निर्माणाधीन पंडित रामसुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की लागत से बन रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी ब्लॉक और अन्य कार्यों का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहर में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से बने ग्रोथ सेंटरों सहित अन्य कार्यों का भी लोकार्पण किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोविड 19 सहित कई अन्य मुद्दों पर बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले बाजपुर जमीन प्रकरण का समाधान कर लिया जाएगा। जल्द ही तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, विधायक सौरभ बहुगुणा और विधायक राजेश शुक्ला नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राजेश शुक्ला मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्य में शामिल होने के बाद चले गए। इसे बीते दिनों डीएम से हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि शुल्का से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया है।


बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक राजकुमार ठुकराल, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मंडलायुक्त अरविंद ह्यांकी, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed