फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : amar ujala shc and phc centers investigation

उत्तराखंड में कोरोना : अस्पतालों में खाली पड़े हैं 5274 पद, पीपीपी मोड में संचालित हो रहे फिर भी सुविधाओं का टोटा

Thu, 20 May 2021 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 11:12 AM IST
सार

आज भी गांव व दूर दराज के इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : amar ujala shc and phc centers investigation
हालात अभी भी बदतर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में कोविड संक्रमण के बीच भले ही सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायदें की हों लेकिन हालात अभी भी बदतर ही हैं। अस्पतालों में 5274 पद रिक्त पड़े हुए हैं। पीपीपी मोड में संचालित हो रहे अस्पतालों में भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन


सरकार के आंकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत सामने आती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा समूह-ग के पद रिक्त हैं। जबकि समूह क के भी 701 पद रिक्त पड़े हुए हैं। सरकार लगातार कोशिश तो कर रही है, लेकिन हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि आज भी गांव व दूर दराज के इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। कई जगहों पर तो सामान्य इलाज भी संभव नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कुल स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: 578
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: 79
जिला चिकित्सालय/उप जिला चिकित्सालय एवं अन्य : 57
प्रति लाख जनसंख्या पर सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या: 83

प्रदेश के अस्पतालों में कुल रिक्त पदों की संख्या 
समूह क: 701 पद
समूह ख: 187 पद
समूह ग: 4035
समूह घ: 351

स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। जहां रिक्त पद हैं, वहां फिलहाल संविदा के आधार पर भर्तियां की जा रही हैं। जल्द ही सभी सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।
-अमित नेगी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed