फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after survey ppe kit thrown out of village

Coronavirus in Uttarakhand : सर्वे के बाद गांव के बाहर फेंकी पीपीई किट, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 30 May 2020 08:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after survey ppe kit thrown out of village
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला

अलावलपुर गांव में पांच दिन पूर्व एक युवक के पॉजिटिव होने के बाद गांव को पूरी तरह से पाबंद कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के एक डॉक्टर ने गांव का सर्वे कर पीपीई किट को आधा जलाकर गांव के बाहर फेंक दिया। किट को अधजला छोड़ने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ हरिद्वार को भी शिकायत की है।

विज्ञापन


Lockdown in Uttarakhand : लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, केंद्र करे तय, आज से 12 घंटे खुलेंगी दुकानें 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजन, गौरव कुमार, मोहित कुमार, निखिल कुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को पाबंद कर दिया गया था। गांव को सैनिटाइज कर पूरे गांव में फैमिली सर्वे किया गया था। इस दौरान सर्वे टीम में शामिल कई डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने पीपीई किट पहन रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीई किट को आधा जलाकर रास्ते में छोड़ दिया

ग्रामीणों ने बताया सर्वे का काम खत्म होने के बाद शुक्रवार की शाम को डॉक्टरों और उनके साथ आए स्टाफ ने गांव के नजदीक ही पीपीई किट को आधा जलाकर रास्ते में छोड़ दिया। गांव में पॉजिटिव केस मिलने और डॉक्टरों की ओर से पीपीई किट को इस प्रकार रास्ते में जलाकर फेंकने से ग्रामीण दहशत में हैं।

वहीं डॉ. जॉर्ज सैमुअल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। अगर स्वास्थ्य विभाग की टीम की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ के लिए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed