फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after six days government offices open today

उत्तराखंड : 6 दिन बाद आज से खुले सभी सरकारी कार्यालय, समूह क और ख के कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति 

Thu, 29 Apr 2021 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Apr 2021 10:08 AM IST
सार

समूह ग और घ के आवश्यक सेवाओं से संबंधित कर्मचारियों को छोड़कर अन्य की रोटेशन के आधार पर 50 फीसदी उपस्थिति के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after six days government offices open today
ऑफिस - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश में आज से सभी सरकारी कार्यालय खुल गए हैं। जिनमें समूह क और ख के कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। जबकि समूह ग और घ के आवश्यक सेवाओं से संबंधित कर्मचारियों को छोड़कर अन्य की रोटेशन के आधार पर 50 फीसदी उपस्थिति के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: डर और तनाव की वजह से दम तोड़ रहे अधिकतकर कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन


बुधवार को शासन की ओर से पहले एक मई तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उक्त आदेश को निरस्त कर नया आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले छह दिनों से समस्त सरकारी कार्यालय बंद हैं। सरकार की ओर से पहले सभी कार्यालयों को 23 से 25 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। बाद में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकारी कार्यालय बंद रखने की अवधि को 28 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। लेकिन शासन की ओर से अब बृहस्पतिवार से सभी कार्यालय खोले जाने का आदेश जारी किया गया है।

सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में ऐसी महिला कर्मचारी जिनके बच्चे दस साल से छोटे हैं, गर्भवती महिला कर्मचारी, 55 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी एवं गंभीर बीमार कर्मचारियों के बारे में कहा गया है कि ऐसे कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। अपरिहार्य स्थिति में ही इन कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा सकेगा।

इसके अलावा दिव्यांग कर्मचारियों को भी कार्यालय में उपस्थिति से छूट है। हालांकि शासकीयहित में आवश्यकता पड़ने पर किसी भी कर्मचारी को कार्यालय बुलाया जा सकता है। आदेश में बैठकों के बारे में कहा गया है कि जहां तक संभव हो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed