{"_id":"60962051eb6654678815d2c4","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-after-degree-colleges-summer-vacation-announced-in-school-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सभी स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित, शिक्षा सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सभी स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित, शिक्षा सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश
Sat, 08 May 2021 07:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादूनd
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादूनd
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 May 2021 07:17 PM IST
सार
शिक्षा सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए डिग्री कॉलेजों के बाद अब सरकारी और निजी स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन
शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षा महानिदेशक, निदेशक माध्यमिक व बेसिक शिक्षा और समस्त जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी शासनादेशों में सभी सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल
राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए प्रदेश के समस्त सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की जाती हैं। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में यदि कोई निजी स्कूल छात्र हित में ऑनलाइन कक्षाएं चलाना चाहता है तो ऐसे स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं।
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार को उच्चशिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजे हैं।
उच्चशिक्षा निदेशालय ने तीन मई को शासन को प्रस्ताव भेजकर डिग्री कॉलेजों के पूर्व एवं भविष्य के देय अवकाशों के साथ समायोजन करते हुए 05 मई से 12 जून, 2021 तक ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।
कोरोना महामारी की वजह से विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के आदेश 03 मई को ही शासन ने जारी कर दिए थे। शासन ने उच्चशिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए ग्रीष्मावकाश की स्वीकृति दे दी।
इस संबंध में शासन के उपसचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी के आदेश शुक्रवार को ही उच्चशिक्षा निदेशालय को प्राप्त हुए। उच्चशिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. राजीव रतन ने सभी राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।