फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : actor manoj bajpayee reached for shooting, villager does protest

उत्तराखंड में कोरोना : मनोज वाजपेयी के शूटिंग के लिए पहुंचने से ग्रामीणों में रोष, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 29 May 2021 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 May 2021 01:03 PM IST
सार

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : actor manoj bajpayee reached for shooting, villager does protest
बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी - फोटो : instagram/manoj bajpayee

विस्तार

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर क्षेत्र के शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पहुंचने और वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में रोष फैल गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड : 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों के लिए टीका खत्म, अब नहीं हो पाएगा टीकाकरण
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के शीतला, सतखोल और सतोला के लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग के लिए गांवों में पहुंचे हैं। क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कर्फ्यू : 2500 रुपये महीना कमाने वाले युवक का हुआ 16500 का चालान, चितई गोलू मंदिर में लगाई गुहार

कहा कि प्रशासन और पुलिस बड़े लोगों के आगे ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस कोविड कर्फ्यू का स्थानीय लोगों से पालन करा रही है वहीं, शूटिंग के लिए छूट दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भवाली पुलिस को शिकायत की गई तो उन्हें धमकाया गया।
 

आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आए हैं

लोगों ने डीएम से क्षेत्र में शूटिंग रोकने की मांग की है। भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शूटिंग करने वाली टीम को परमिशन है। वे आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आए हैं। कहा कि लोग लिखित में शिकायत देंगे तो जांच करेंगे। इधर, रामगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने बताया कि शनिवार को इस विषय में ग्रामीणों और प्रशासन से बात की जाएगी।

पिछले साल जून में भी मनोज वाजपेयी अल्मोड़ा पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक दुकान में कुमाऊं के पारंपरिक आभूषणों के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान बाजार में अचानक फिल्म अभिनेता को देख लोगों की भीड़ लग गई थी। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली थी।

उस दौरान अभिनेता वाजपेयी को कुमाऊं के पारंपरिक आभूषण खूब भाए थे। दुकान स्वामी तरुण वर्मा ने बताया कि वह कुमाऊं के पारंपरिक आभूषणों की फोटो लेकर गए थे। उन्होंने आभूषणों की सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed