फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 995 new patient tested positive, 11 killed, number of patients crossed 29 thousand

Corona in Uttarakhand: 995 नए संक्रमित मिले, 11 की मौत, मरीजों की संख्या 29 हजार पार

Fri, 11 Sep 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 10:19 PM IST
सार

  • प्रदेश में कोविड सैंपल जांच दरें कम करने की तैयारी

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 995 new patient tested positive, 11 killed, number of patients crossed 29 thousand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार को 995 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसे बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 29221 हो गई है। वहीं, 642 कोरोना संक्रमित मरीजों को आज इलाज के बाद घर भेजा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 9294 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 8237 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 271, हरिद्वार में 161, नैनीताल जिले में 110 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पौड़ी जिले में 43, पिथौरागढ़ में 39, टिहरी में 29, उत्तरकाशी में 17, अल्मोड़ा में 14, चंपावत में 10, चमोली में आठ, बागेश्वर में सात और रुद्रप्रयाग जिले में पांच मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: कोरोना की चपेट में आए विधायक देशराज कर्णवाल, भतीजी और एक सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 11 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में छह, महंत इंद्रेश हास्पिटल में तीन और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। इन्हें मिला कर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 388 हो गई है। वहीं, 645 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अब तक प्रदेश में 19428 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

घट रही रिकवरी दर
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। प्रदेश की रिकवरी दर कम हो रही है और संक्रमण दर बढ़ रही है। वर्तमान में रिकवरी दर 66.49 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.11 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमित मामले दोगुने होने की दर 24.80 दिन है। 

प्रदेश में कोविड सैंपल जांच दरें कम करने की तैयारी

प्रदेश में निजी पैथोलॉजी लैब में होने वाले कोविड सैंपल जांच की दरें कम हो सकते हैं। टेस्ट किट की कीमत घटने से शासन स्तर पर सैंपल जांच के रेट कम करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच की दरें कम होने से कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले लोगों को निजी लैब से जांच कराने में राहत मिलेगी। 

प्रदेश सरकार ने 26 जून को निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड सैंपल जांच के रेट तय किए थे। जिसमें सरकारी व निजी अस्पतालों से भेजे जाने वाले एक सैंपल की जांच दो हजार रुपये जीएसटी समेत और लैब की ओर से स्वयं लिए जाने वाले सैंपल की जांच के लिए 2400 रुपये प्रति सैंपल तय की थी।

वर्तमान में आरटी-पीसीआर टेस्ट किट और वीटीएम किट की कीमतें घटी है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों ने सैंपल जांच के रेट घटाकर 1600 रुपये प्रति सैंपल कर दिए हैं। अब प्रदेश सरकार भी सैंपल जांच रेट कम करने की तैयारी कर ही है। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोविड सैंपल जांच की दरों को कम करने पर विचार किया जा रहा है।

फिर बिगड़ी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की तबीयत

कोरोना संक्रमण के चलते कुछ दिन पहले दून अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की तबीयत शुक्रवार को फिर बिगड़ गई। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने और कमजोरी होने की दिक्कत बताई। 

बता दें कि भगत कोरोना संक्रमण के चलते दून अस्पताल में भर्ती किए गए थे। जहां से उन्हें कुछ दिन पहले ही स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। शुक्रवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। जिस पर उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया गया। 

डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने इसकी पुष्टि की है।

कर्मचारी संक्रमित, ओंकारेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर कार्यालय के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है, जिसके बाद देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मंदिर में भी श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालु बाहर गेट से ही दर्शन करेंगे। जबकि मंदिर के भीतर केवल पुजारी ही पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं नगर पंचायत द्वारा मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

  बीते 8 सितंबर को मंदिर कार्यालय का एक कर्मचारी देहरादून से पहुंचा था। कर्मचारी ने स्वयं ही अपना सैंपल देकर जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित मिला। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसे कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड के ऊखीमठ कार्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी रोक लगा दी गई है। देवस्थानम् बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पांचवें दिन लिए जाएंगे। साथ ही उन्हें सात दिन के क्वारंटीन में रखा गया है।

एहतियात के तौर पर मंदिर को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना पर रोक लगाई गई है। सिर्फ पुजारी ही मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इधर, जिले में कोरोना संक्रमण के पांच और केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed