Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में 85 प्रतिशत कोरोना संक्रमित हैं पुरुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अबतक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में 85 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं। जबकि महिलाएं केवल 15 प्रतिशत हैं।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रण में रखा है। प्रदेश में कोरोना मामले दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।
अब तक संक्रमित मामलों की संख्या 61 हैं, जिनमें से 39 ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर 47 दिन हो गई है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 0.78 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 3.86 है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक कंट्रोल में है।
प्रदेश में परीक्षण की रफ्तार धीमी
संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू नहीं हो पाया है और आरसी-पीआरसी टेस्टिंग भी धीमी है। चीन से आयात की गई रैपिड किट केंद्र की ओर से वापस मंगवाने से प्रदेश में रैपिड एंटीबॉडी जांच के लिए किट नहीं हैं।
बिहार के विभिन्न जनपदों के लिए पैदल निकले 43 मजदूरों को पुलिस ने नौगांव में रोका
उत्तरकाशी के पुरोला से बिहार के विभिन्न जनपदों के लिए पैदल निकले 43 मजदूरों को पुलिस ने नौगांव में रोक लिया है। यहां उन्हें नाश्ता करवाकर वापस पुरोला राहत केंद्र में भेज दिया गया है।
बिहार प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद सभी मजदूरों को सरकारी खर्चे पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। ये मजदूर पुरोला नगर पंचायत में राज मिस्त्री और मजदूरी का काम करते हैं। मजदूरों का कहना था कि वह लॉकडाउन के बाद से काम पर नहीं जा पा रहे हैं। उनके पास राशन भी नहीं बचा है। घर जाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। पुरोला प्रशासन द्वारा एक बार राशन किट दी गई थी जो खत्म हो चुकी है।
भीड़ भाड़ वाले बाजारों में चौपहिया वाहनों पर रोक
बुजुर्ग ने पांच दिन में कोरोना को मात दी
कैंसर पीडि़त चमन विहार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पांच दिन में कोरोना को मात दी है। अब उन्हें कैंसर वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले नौ माह के बच्चे ने छह दिन में कोरोना को मात दे दी थी।