फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 664 new infected found , seven patients died on Sunday

Coronavirus In Uttarakhand: 664 नए संक्रमित मिले, सात की मौत, मरीजों का आंकड़ा 19 हजार पार

Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 664 new infected found , seven patients died on Sunday
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में रविवार को 664 नए संक्रमित मामले मिले हैं। सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की आंकड़ा 19 हजार के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 7203 सैंपल निगेटिव मिले और 664 सैंपलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 480 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। रोजाना कोरोना मरीज बढ़ने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 183 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 126, देहरादून में 120, उत्तरकाशी में 46, नैनीताल में 39, पिथौरागढ़ में 36, अल्मोड़ा जिले में 27 संक्रमित मिले हैं। टिहरी जिले में 26, चमोली में 24, पौड़ी में 20, रुद्रप्रयाग में आठ, चंपावत में पांच और बागेश्वर जिले में चार कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल समेत तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल कालेज में दो और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में दो संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक कलि 257 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय तीन दिन और बंद रहेगा
कोविड-19 महामारी से रोकथाम को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय को तीन दिन और बंद रखा गया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के लिए दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया था। आज कार्यालय खुलना था, लेकिन एहतियात बरते हुए अब इसे दो सितंबर तक बंद रखा जाएगा।

पहली बार सात दिन में मिले चार हजार संक्रमित मरीज

प्रदेश में कोरोना जांच का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार हो गया है। बीते सात दिन में 67 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई है। वहीं, पहली बार सात दिन में चार हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ रही है। अब रोजाना लगभग 10 हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बीत सात दिन में प्रदेश में 67385 लोगों की जांच की गई। इसमें 4005 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी तुलना में 2503 मरीज ही ठीक हुए हैं।

पिछले सप्ताह प्रदेश में 43874 सैंपलों की जांच में 2626 संक्रमित मिले थे। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में संक्रमित मामले, मृत्यु दर और सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहली बार सात दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले हैं। 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुुमार पांडेय का कहना है कि प्रदेश में अब तक 3.48 लाख से अधिक सैंपल जांच की गई है। जांच को प्रतिदिन 10 हजार करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच बढ़ने पर संक्रमित मामले भी बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed