फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 620 new infected found in 24 hours, nine patients died

Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में 620 नए संक्रमित मिले,नौ मरीजों की हुई मौत

Thu, 17 Dec 2020 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Dec 2020 08:27 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष का निधन

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 620 new infected found in 24 hours, nine patients died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 620 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, नौ संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 84689 हो गया है। वहीं, 6062 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 13169 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आज अल्मोड़ा में 48, बागेश्वर 22, चमोली 34, चम्पावत 14, देहरादून 194, हरिद्वार 36, नैनीताल 127, पिथौरागढ़ 20, रुद्रप्रयाग 18, टिहरी 28, उधमसिंहनगर 40 और उत्तरकाशी में 39 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus Uttarakhand : बड़े-बड़ों को हराने वाले कोरोना को नवजातों ने हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1384 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 676 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 76223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 5.48 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.00 प्रतिशत है। 

कोरोना संक्रमित उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष का निधन

उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का गुरुवार को निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पिछले कुछ दिनों से उनका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा था। 

मूलतः रुद्रप्रयाग डिडोली गांव निवासी 62 वर्षीय नेगी करीब दो वर्ष पूर्व ओएनजीसी से सिक्योरिटी इंचार्ज के पद से रिटायर हुए थे। उससे पहले उन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की। 

पिछली सरकार में वे फिल्म बोर्ड के सदस्य भी रहे। उत्तराखंड की फिल्म नीति बनाने में उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन पर फिल्म और कला जगत से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

आठ छात्र-छात्राएं पॉजिटिव, इंटर कालेज पुरोला बंद

मोरी एवं पुरोला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पुरोला के आठ छात्र-छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने विद्यालय को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि मोरी ब्लाक के राजू गांव में पांच ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है।

मोरी ब्लाक के राजू गांव में पांच ग्रामीणों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने इस गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया है। गांव में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारी तैनात कर यहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। बीते दिनों मोरी ब्लाक के मोताड़ गांव में भी सात कोरोना पॉजिटिव सामने आने पर प्रशासन ने इस गांव को भी कंटेनमेंट जोन बनाया है।

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने पर कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।

इंटर कॉलेज देवाल के दो और छात्र संक्रमित
बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज देवाल के दो और छात्र संक्रमित मिले। राइंका देवाल में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूर्व में 6 छात्र-छात्राएं संक्रमित मिले थे, जिसके बाद विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के ललित जुयाल ने बताया कि दोनों संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। 

बीरोंखाल में कोरोना संदिग्ध कर्मी की मौत, ब्लाक मुख्यालय बंद

बीरोंखाल क्षेत्र में एक कोरोना संदिग्ध ब्लाक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस पर ब्लाक कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है और सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारियों को करोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

बीरोंखाल ब्लाक के कोरोना नोडल अधिकारी व खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत ने बताया कि खंड कार्यालय में तैनात बुखार व जुकाम से पीड़ित कर्मचारी का गत मंगलवार को कोरोना सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने से पहले बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

उसे हंस अस्पताल सतपुली ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। ब्लाक कार्यालय को सैनिटाइज कर उसे तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed