फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 515 positive found in uttarakhand today

Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को प्रदेश में मिले 515 नए संक्रमित, 13 मरीजों की हुई मौत

Wed, 09 Dec 2020 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 515 positive found in uttarakhand today
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

कोरोना संक्रमण के कारण निरंतर बढ़ रही मौतों के मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बन रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया। जबकि संक्रमण के 515 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को कुल 515 मामले सामने आए। बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण 13 लोगों की मौत हुई। बीते दिन यह संख्या 12 थी।
विज्ञापन


प्रदेश में कोविड के कारण मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है और कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा 1320 हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से अधिक है। बुधवार को प्रदेश में सक्रिय मामले 5456 पाए गए। सैंपल पॉजिटिव रेट पांच प्रतिशत से अधिक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सैंपल दस हजार से अधिक रखे जाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार को 14714 सैंपल भेजे गए। यह पिछले दिन से अधिक हैं। मंगलवार तक लंबित परिणाम वाले मामलों की संख्या 15 हजार तक थी। बुधवार को यह बढ़कर 17 हजार हो गई। सैंपल बढ़ाने के साथ ही लंबित मामलों का बढ़ना स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर सकता है। 

मरने वालों में अधिकतर 60 से अधिक के

प्रदेश में कोरोना के कारण निधन के अधिकतर मामले साठ से अधिक आयु वर्ग में ही हैं। कोरोना से निधन का सबसे कम उम्र का मामला एम्स ऋषिकेश में सामने आया। यहां एक 52 साल के पुरुष की सांस संबंधित तकलीफ के कारण कोरोना से मौत हुई। इसी तरह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 81 साल के वरिष्ठ नागरिक की कोरोना के कारण मौत हुई। 
 

राइंका पज्याणाखाल में छात्र निकला कोरोना संक्रमित

गैरसैंण में राइंका पज्याणाखाल में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विद्यालय को शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है। संक्रमित छात्र को 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। छात्र को घर में ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। 

सीएचसी गैरसैंण के डॉ. राजेश गैड़ी ने कहा कि बुधवार को कॉलेज में रैपिड टेस्ट के दौरान एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला। छात्र को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 10 दिन के बाद उसका पुन: परीक्षण किया जाएगा।

बीईओ एमएस नेगी ने कहा कि राइंका पज्याणाखाल के कक्षों और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसको देखते हुए शुक्रवार तक स्कूल बंद कर दिया गया है। इस दौरान फार्मेसिस्ट कमलेश नौटियाल, कविता नेगी, संतोष, मोहित, विमला आर्य और हरीश मौजूद थे।

टिहरी के बुजुर्ग की श्रीकोट में मौत

श्रीनगर  में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित टिहरी जिले के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह संक्रमण के कारण हृदय एवं फेफड़ों का काम करना बंद बताया है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 03 दिसंबर को टिहरी जिले के कांडीखाल क्षेत्र से 68 वर्षीय बुजुर्ग को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया।

बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत, कफ, सीने व बदन दर्द की शिकायत थी। रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। तबियत बिगड़ने पर 08 दिसंबर को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।

17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

बुधवार को श्रीनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 17 मामले आए। वहीं, शहर में तीन दिन पूर्व मृत 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि टिहरी जिले की एक शिक्षिका, एनआईटी के एक कर्मचारी, बेस अस्पताल में भर्ती एक मरीज के दो तीमारदारों सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इधर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बुधवार को बेस अस्पताल में 19 रैपिड टेस्ट किए गए, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed