फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 224 new positive case found today

Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 244 नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई इतनी

Sat, 25 Jul 2020 08:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jul 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 224 new positive case found today
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण 244 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमित मामले 5961 हो गए हैं। राज्य में अभी 2365 केस एक्टिव हैं। वहीं 3495 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : आज से चार जिलों में दो दिन का लॉकडाउन, पर मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन


शनिवार को राज्य में 54 संक्रमित ठीक हुए हैं। शनिवार को अल्मोड़ा व पौड़ी में छह, बागेश्वर में तीन, चंपावत में नौ, देहरादून में 72, हरिद्वार में 61, नैनीताल में 30, पिथौरागढ़ में 18, टिहरी में चार, ऊधमसिंह नगर में 23 और उत्तरकाशी में 12 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में तैनात महिला सिपाही समेत छह लोग पॉजिटिव

रामनगर (नैनीताल) क्षेत्र में शनिवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही, सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी, एक एलआईसी का कर्मचारी और दिल्ली से आई बेतालघाट निवासी महिला शामिल है।

दो दिन के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने वहां तैनात अन्य आठ पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी अपनी जांच कराएंगे।

इधर, ज्वाला लाइन निवासी व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनके भाई की रिपोर्ट पर प्रशासन की नजर है। यदि रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो ज्वाला लाइन को सील किया जा सकता है। दूसरी ओर गूलरघट्टी निवासी युवक भी हेयर ड्रेसर के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गया है।

रामनगर में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क है। व्यवसायी और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां पर रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी और वहां की सभी दुकानें बंद अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी।

एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि मुख्य बाजार के ज्वाला लाइन निवासी एक व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर ज्वाला लाइन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस क्षेत्र के लोगों को जरूरत का सामान प्रशासन की ओर से उनके घरों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही डॉक्टरों की टीम सभी लोगों की जांच करेगी। इनके अलावा गूलरघट्टी में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसको देखते हुए गूलरघट्टी की नगीना मस्जिद से जेआर कॉलेज तक को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां भी सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed