फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 18 to 44 years vaccination stopped from many days

कोविड : उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण कई दिन से पूरी तरह ठप, आज भी नहीं होगा

Sun, 30 May 2021 11:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 May 2021 11:25 AM IST
सार

जिले में कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 25 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन कहीं भी 18 से 44 वर्ष वालों का टीका उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 18 to 44 years vaccination stopped from many days
45 वर्ष से अधिक वालों का टीकाकरण जारी - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी देहरादून में शनिवार को 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा। एक भी केंद्र पर इस आयु वर्ग वालों को टीका नहीं लगा। आज भी जिले के सरकारी केंद्रों पर इनको टीका नहीं लगेगा। दूसरी ओर मैक्स अस्पताल की ओर से दून क्लब में 1300 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक वालों का टीकाकरण जारी रहा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : एक जून से कोविड कर्फ्यू में आंशिक ढील के आसार, दुकानें खोलने का समय बढ़ा सकती है सरकार
विज्ञापन


देहरादून जिले में कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 25 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन कहीं भी 18 से 44 वर्ष वालों का टीका उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा है। दून क्लब में मैक्स अस्पताल ने टीकाकरण किया। यहां 1364 लोगों को टीका लगाया गया। पूरे दिन दून क्लब में टीका लगाने वालों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए की चुनौती : कोरोना की तीसरी लहर में बाबा रामदेव संभालें स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा

सरकारी में टीका उपलब्ध न होने के कारण लोग मजबूरी में यहां टीका लगाने पहुंचे। दूसरी ओर 45 से अधिक आयु वाले 717 लोगों को पहली और 17 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 41 हेल्थ वर्करों को पहली और 10 को दूसरी डोज लगी। कोवैक्सीन के लिए 29 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 18 से 44 वालों का टीकाकरण नहीं हुआ। 45 वर्ष से अधिक वाले 626 लोगों को पहली और 128 लोगों को दूसरी डोज लगी। 13 हेल्थ वर्करों को पहली और 15 को दूसरी डोज लगाई गई। 

जिले में अब भी 45 वर्ष से अधिक वालों का टीका उपलब्ध नहीं है। इसके कारण आज भी टीकाकरण पूरी तरह बंद रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीके की उपलब्धता को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार को टीके उपलब्ध होने के बाद ही जिले को आवंटित होंगे, जिसके बाद दोबारा टीकाकरण शुरू होगा। 

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए मिले 54 हजार से अधिक टीके

प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए केंद्र से वैक्सीन मिल रही है। लेकिन 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है। शनिवार को 45 से अधिक उम्र के लिए 54 हजार से अधिक कोवैक्सीन टीके राज्य को मिले हैं। जबकि एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप रविवार को पहुंचेगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट से 1.41 लाख कोविशील्ड वैक्सीन खरीदी जा रही है। विभाग की ओर से वैक्सीन का भुगतान कर दिया है। लेकिन अभी तक वैक्सीन की खेप नहीं पहुंची है।

प्रदेश में 18 से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण का कार्य बंद पड़ा है। हालांकि 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन होने से उन्हें टीके लगाए जा रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के 504 केंद्रों पर 15460 लोगों को टीके लगाए गए। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि शनिवार को 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए 54350 कोवैक्सीन देहरादून पहुंच गई है। एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन करनाल स्टोर में आ चुकी है। रविवार शाम तक वैक्सीन मिल जाएगी। 18 से अधिक आयु वर्ग के 1.41 लाख वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही वैक्सीन मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed