फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Indian military academy pop 2020 will be held on 13th June With limited people

Lockdown 4.0: 13 जून को होगी आईएमए की पासिंग आउट परेड, कैडेट्स के परिजन नहीं होंगे शामिल

Tue, 26 May 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 10:35 PM IST
सार

  • इस बार सीमित होगा परेड का आकार
  • देश-विदेश के करीब 882 जेंटलमैन कैडेट्स होंगे पास आउट

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Indian military academy pop 2020 will be held on 13th June With limited people
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण का असर इस बार भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में भी देखने को मिलेगा। हर छह माह में होने वाले पीओपी की जो भव्यता है, वह इस बार देखने को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए आईएमए प्रबंधन ने 13 जून को होने वाली पीपीओ का आकार सीमित करने का निर्णय लिया है। इस बार कैडेट्स के परिजनों के साथ ही देश-विदेश के मेहमान परेड के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन



कोरोना वायरस के चलते जून में होने वाले पासिंग आउट परेड को लेकर आईएमए प्रबंधन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। पीओपी में शिरकत कर देश-विदेश के करीब 882 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होने हैं। मौजूदा समय में कोरोना के चलते जो हालात बने हुए हैं, उससे अकादमी प्रबंधन असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर छह महीने में आयोजित होने वाले पीओपी में देश विदेश के साथ ही कैडेटों के माता-पिता, रिश्तेदारों के साथ ही अन्य देशों के अतिथि मौजूद रहते हैं। लेकिन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइड लाइन के मुताबिक कहीं भी अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं।

उससे पीओपी की तैयारियों को लेकर अकादमी प्रबंधन असमंजस की स्थिति में है। माना जा रहा है कि यदि अगले एक-दो सप्ताह में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर लगाम नहीं लगती है तो इस बार आईएमए में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड का स्वरूप भव्य नहीं, बल्कि रस्मअदायगी तक सीमित रह सकता है।

रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का होगा पालन

आईएमए के पीआरओ कर्नल अमित डागर ने बताया कि पीओपी में रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी का पूरा पालन किया जाएगा। कोरोना के चलते आईएमए की परेड सीमित होगी।

कैडेट्स के परिजन और अन्य अतिथि इस बार आयोजन में भाग नहीं ले सकेंगे। हालांकि परेड पूर्व की भांति ही होगी। उल्लेखनीय है कि इंडियन मिलिट्री एकेडमी में देश के साथ ही मित्र देशों के जेंटलमैन कैडेट्स को प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है।

अकादमी से सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यही कैडेट्स पास आउट होकर बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनते हैं। इसके लिए अकादमी में प्रतिवर्ष जून व दिसंबर में पासिंग आउट परेड आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed